Bhopal News: राहुल गांधी की जाति क्या है, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने जातिगत जनगणना पर खड़े किए सवाल
Bhopal News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की जाति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी की जाति से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी से उनकी जाति पूछी है।
हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जातिगत जनगणना की मांग पर टिप्पणी की है। रामेश्वर शर्मा ने ये टिप्पणी शिवाजी नगर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- "राहुल गांधी को पहले तो यह बताना पड़ेगा कि उनकी खुद की जाति क्या है? वैसे तो हम लोग सनातन प्रवृत्ति के लोग हैं। हिंदू समाज में वर्ग-जाति का कोई उल्लेख नहीं होता है। राहुल गांधी अगर आपने जाति पूछना शुरू कर दी तो पहले आपको बताना पड़ेगा कि फिरोज खान का नाती किस जाति का है।"
कमलनाथ को भी दी सलाह
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 10 से 12 सीटों की कांग्रेस की आने के दावे पर रामेश्वर शर्मा ने कहा- "कमलनाथ जी जो 10 सीटों की बात कर रहे हैं, वह आगे का एक खत्म हो जाएगा। कांग्रेस जीरो पर आ जाएगी। मैं परमात्मा से यही प्रार्थना करूंगा कि कमलनाथ जी इस उम्र में चुनाव हारने का झटका न खाएं।"
बता दे आज प्रदेश कार्यालय में सीएम मोहन यादव ने एमपी की 29 लोकसभा सीटों में प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और "वसुधैव कुटुंबकम" जो हमारी पार्टी का उद्देश्य रहा है, उसी भावना के साथ पूरे प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में जनता के साथ जुड़कर एलईडी रथों के माध्यम से सुझाव लिए जाएंगे। विकास और सुशासन की दृष्टि से भविष्य में हमारे संकल्प-पत्र के लिए सुझाव लेंगे।
मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार फिर सरकार बने और भारत दुनिया का 1 नंबर देश बने, इसी भाव के साथ फिर एक बार मोदी सरकार और अब की बार 400 पार के नारे के साथ प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए दो-दो एलईडी रथों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि निश्चित विजय हमारे सामने है, लेकिन हम जनता के साथ खड़े होना चाहते हैं।
डॉ मोहन यादव ने कहा कि एलईडी रथों के माध्यम से लोकसभा क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा। "एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी" ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत से हमारी सरकार बनाई। जनता के आशीर्वाद से लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों को जीतकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications