MP: भयंकर सड़क हादसे में भाजपा विधायक राजेंद्र दादू की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर में हुए एक भयंकर सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र दादू की मौत हो गई। वो इंदौर से भोपाल जा रहे थे। राजेंद्र दादू बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से विधायक थे और उनकी उम्र 54 साल थी। VIDEO: मॉक ड्रिल बनी 'मौत की ड्रिल', थर्ड फ्लोर से गिरी लेडी टीचर

BJP MLA Rajendra Dadu dies in road accident in Madhya Pradesh
राजेंद्र दादू भाजपा की विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र दादू सड़क मार्ग से भोपाल जा रहे थे। तभी सीहोर-आष्टा के बीच सैकड़ाखेड़ी गांव के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दादू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार उनके गनमैन सहित 3 अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद भोपाल में आयोजित की जाने वाली विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई।

बैठक स्थगित करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुए थे। आपको बता दें कि दादू बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा से वर्ष 2008 और 2013 में विधायक चुने गए थे। दादू के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और चार बेटियां हैं। दादू 2008 और 2013 में विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे। उनका जन्म छत्तीसगढ़ (1962 के मध्य प्रदेश) में 30 अगस्त 1962 को हुआ था और वो भाजपा के बड़े आदिवासी नेताओं में से एक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+