गरीब बहन को भाई का शव ले जाने के लिए नहीं मिली निशुल्क एंबुलेंस, BJP विधायक जसपाल सिंह जज्जी ने की मदद
भोपाल में गरीब महिला के पास भाई के शव को ले जाने के लिए नहीं थे रुपये, भोपाल के समाजसेवियों ने जिला आशोक नगर के भाजपा विधायक जसपाल सिंह जज्जी से बात कर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई।
भोपाल,31 अगस्त। राजधानी के समाजसेवी अयान खान ने बताया कि यशोदा नाम की एक महिला अपने भाई का इलाज कराने के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आई थी। डॉक्टर व स्टाफ ने बहुत प्रयास किया उनको बचाने का लेकिन वह बचा नहीं पाए। मंगलवार की रात्रि उनका निधन हो गया। लेकिन गरीब बहन के पास अपने भाई के मृत शरीर को ले जाने के लिए एंबुलेंस को देने हेतु पैसे नहीं थे। ऐसे में बहन यशोदा हॉस्पिटल के बाहर रोने लगी। इसके बाद भोपाल के युवा समाजसेवी अयान खान और नरेश सामने आए। उन्होंने महिला के विधानसभा क्षेत्र से विधायक जसपाल सिंह जज्जी से मदद के लिए फोन पर बात की और विधायक ने मदद के लिए प्राइवेट एंबुलेंस की बात कही।

बता दे महिला अशोकनगर के बामनेर मोहल्ला की रहने वाली थी और अपने भाई का इलाज कराने के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल आई हुई थी। कई दिन इलाज कराने के बाद जब भाई का निधन हो गया तो, उसके पास अपने भाई के शव को गृह जिले यानी अशोक नगर ले जाने के लिए रुपए नहीं थे। अस्पताल से किसी ने समाजसेवी अयान को फोन किया और उन्होंने अपने दोस्त से नरेश से मिलकर बातचीत की। इसके बाद दोनों ने महिला के विधानसभा क्षेत्र के विधायक जसपाल सिंह जज्जी से बात की। पूरी घटना की जानकारी दी इसके बाद भाजपा विधायक ने कहा कि आप उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस करा दो मैं ड्राइवर को यहां पहुंचने पर पैसे दे दूंगा।
इस तरह से भोपाल के समाजसेवी होने अशोकनगर की गरीब महिला की मदद करते हुए उसके भाई के शव को अशोकनगर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस कराई। लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल यही खड़ा होता है स्वास्थ व्यवस्थाओं की बात करने वाली मध्य प्रदेश सरकार ऐसे गरीब लोगों के लिए निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था क्यों नहीं कर सकती।
समाजसेवी अयान खान ने भी मुख्यमंत्री से मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि इस ओर ध्यान दिया जाए। अभी कुछ दिन पूर्व ही 5 लोगों को एक मृत शरीर के साथ भोपाल से गोरखपुर पहुंचाया था। उनके पास भी अपने परिजन को ले जाने के लिए रुपए नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications