विधायक ने 25 रुपए के टैक्स के लिए कर्मचारी को पीटा
भोपाल। मध्य प्रदेश के एक विधायक टोल टैक्स के रूप में पच्चीस रुपए मांगने पर इतने तिलमिला गए कि उन्होंने कर्मचारी को ही पीट डाला लेकिन पच्चीस रुपए नहीं दिए। सुना है यह विधायक पच्चीस लाख रुपए कार में बैठकर आए थे। कर्मचारी का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने उनसे टैक्स के रूप में पच्चीस रुपए मांग लिया था।

कर्मचारी ने इस बात शिकायत की है। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पता चला कि उसमें विधायक मुरैना से भाजपा के विधायक रुस्तम सिंह और उनके बैटे कर्मचारी को धमकाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद विधायक ही नहीं भाजपा पार्टी की आलोचना भी शुरू हो गई है।
जान से मारने की भी कोशिश की
एक टीवी चैनल के मुताबिक कर्मचारी की ओर से टैक्स वसूलने की बात करने पर विधयाक और पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने अपनी पच्चीस लाख रुपए की कार को टोल कर्मी पर चढ़ाने की कोशिश की। जैसे-तैसे कर्मी ने अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि विधायक ने गार्ड से उसकी बंदूक तक छीन ली थी।












Click it and Unblock the Notifications