MP panchayat chunav: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को भाजपा बता रही अपना, BJP के दावे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
भोपाल,27 जुलाई। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के परिणाम 27 जुलाई को जारी हो गए। भाजपा ने 170 में 121 प्रत्याशी अपनी पार्टी के समर्थित बताए है। इस पर कांग्रेस ने सूची जारी कर कांग्रेस समर्थित को भाजपा का बताने का आरोप लगाया है।

पंचायत चुनाव के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के अधिक जगह जीतने का दावा कर रहे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के 121 प्रत्याशियों के जीतने के दावे पर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने झूठ बोलने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद ने कहा कि मुझे बहुत दुख होता है कि मध्य प्रदेश की राजनीति का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मीडिया के सामने खुलेआम ना सिर्फ झूठ बोल रहा है बल्कि झूठी सूची भी जारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सूची पर जब हमने सरसरी निगाह डाली तो उसमें स्पष्ट दिखाई दिया कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को बीजेपी अपना प्रत्याशी बना रही है।
उन्होंने बताया कि
खनियाधाना जिला शिवपुरी से अनीता लोधी।
मझौली जिला जबलपुर से विद्या दिनेश चौरसिया।
मऊगंज जिला रीवा नीलम सिंह।
नईगढ़ी जिला रीवा ममता कुंजबिहारी तिवारी।
देवसर जिला सिंगरौली प्रणव पाठक।
सोहावल जिला सतना राजेश कुमार रावत
इन सभी को भाजपा अपना समर्थित बता रही है, जबकि यह सभी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि सतना में तो कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी के गले में कांग्रेस का पंजा वाला पटका पड़ा है। उसे भी वीडी शर्मा भाजपा का नेता बता रहे हैं। हमारी अब तक की गणना में 89 जनपद पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के समर्थक हैं। पूरी गणना आधिकारिक तौर पर होने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।
बता दें दूसरी तरफ भाजपा ने प्रथम चरण में 170 जनपद पंचायत में 121 भाजपा, 43 कांग्रेस, 4 निर्दलीय और 2 गोंडवाना पार्टी के समर्थितों के अध्यक्ष बनने का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications