MP: दीपक जोशी के BJP छोड़ने के बाद भाजपा ने तेज किया असंतुष्टों से बातचीत का दौर, सत्तन बोले- टिकट की बात नहीं

मध्य प्रदेश बीजेपी में असंतुष्ट और नाराज कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मनाने का सिलसिला लगातार जारी है। भोपाल में पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक की।

BJP intensifies talks with dissidents after Deepak Joshi left BJP, Sattan meets CM Shivraj
Photo Credit:

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में दलबदल का दौर जारी है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा में असंतुष्टों को मनाने का दौर तेजी से शुरू हो गया है। इसी क्रम में पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बैठक कर चर्चा की।

राजधानी भोपाल में पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन ने करीब 35 मिनट तक मुख्यमंत्री से चर्चा की उन्होंने बाहर निकल कर मीडिया को बताया कि मैंने सिर्फ कार्यकर्ताओं की बात उनके सामने रखी है। जिस तरह की पीड़ा से कार्यकर्ता गुजर रहा है, उसकी बात सुनने और समाधान करने की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा है कि मुझे टिकट नहीं सम्मान चाहिए। कार्यकर्ता सम्मान के भूखे हैं। मुख्यमंत्री जी ने भी स्वीकार किया और कहा कि कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाए इसके लिए जल्द ही सिस्टम बना रहे हैं।

सत्तन ने कहा कि मैं कोई टिकट की बात करने नहीं गया था। ना मुझे टिकट चाहिए। मैं तो पार्टी के कार्यकर्ता की सार्वजनिक बात मुख्यमंत्री के सामने बताने गया था और मेरी बात को उन्होंने स्वीकार करते हुए जल्द सुधार करने का आश्वासन दिया है।

जो थोड़े बहुत रूठे हैं उन्हें मना लिया जाएगा: जामवाल

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के असंतोष को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी की अलग-अलग टीमें समझाइश देने में जुट गई हैं। इस बीच बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा घर के भीतर यह सब चलता रहता है। दूसरी ओर जिनके असंतोष की बातें सामने आई है। उनसे बातचीत का दौर तेज कर दिया गया है।

जामवाल ने कहा कि जो रूठे हैं, उन्हें मनाने का काम लगातार किया जा रहा है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। कोई नाराज नहीं रहेगा। पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे व पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करने के मामले में जामवाल ने कहा कि इसके लिए बेहतर होगा कि आप प्रदेश संगठन महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों से चर्चा करें।

Recommended Video

    कौन हैं Deepak Joshi? जो CM रहे पिता की फोटो लेकर Congress ज्वाइन करने पहुंच गए | वनइंडिया हिंदी

    पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने भी सीएम शिवराज से चर्चा की

    हिम्मत कोठारी ने बताया कि जब सीएम शिवराज जी रतलाम में आए थे। उस वक्त हम कार्यकर्ताओं के साथ उनसे मिलने अपनी बात कहने गए थे, लेकिन व्यस्तता के कारण चर्चा नहीं हो पाई थी। इसलिए आज सीएम हाउस में उन्होंने मेरे साथ चर्चा की। मैं अपनी बात कहने आया था लेकिन मेरी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं, लेकिन समय आने पर सब बताऊंगा।

    सोशल मीडिया पर दीपक जोशी का समर्थन और विरोध

    बीजेपी में वरिष्ठ नेताओं के असंतोष और पार्टी छोड़ने की कवायद के बीच सोशल मीडिया में इसको लेकर जमकर बहस चल रही है। दीपक जोशी के पार्टी छोड़ने के पहले कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें यह कहकर रुकने के लिए आग्रह किया कि वह 32 से 40 साल से बिना पद के पार्टी की सेवा कर रहे हैं। कुछ ने ये भी कमेंट किया कि जिन्हें सत्ता का सुख मिला है वे ही पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। जिन्हें नहीं मिला वह पन्ना समिति में ही शामिल होकर संतुष्ट हैं। जोशी को लेकर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर तरह-तरह के दावे और कमेंट आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+