Bhopal News: मतदान से पहले दिग्विजय सिंह को वीडियो जारी करना पड़ा भारी, भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कल वोट डाले जाएंगे, लेकिन उससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। जिसके चलते कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दरअसल, भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, चुरहट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल, सिंहावल से कमलेश्वर पटेल, धौहनी से कमलेश सिंह, सीधी से ज्ञान सिंह और झाबुआ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया तथा छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है।

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि सीधी जिले के चुरहट, सिहावल, सीधी और धौहनी के कांग्रेस प्रत्याशियों ने ट्वीटर (एक्स) पर एक संयुक्त बयान जारी कर कहा गया है कि सीधी जिले की पुकार कांग्रेस इस बार। कांग्रेस पार्टी के चारों प्रत्याशियों ने यह स्टेटमेंट साईलेंट पीरियड में बिना अनुमोदन प्राप्त किए जारी किया है जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

BJP filed complaint in Election Commission against Congress leaders Digvijay Singh, Ajay Kamleshwar Patel

भाजपा ने शिकायत में कहा है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकृत ट्विटर (एक्स) हैंडल से मध्यप्रदेश कांग्रेस और ऑफिस ऑफ कमलनाथ नाम के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबंधित एक कार्टून बनाते हुए कांग्रेस पार्टी का प्रचार वीडियो जारी किया है। साईलेंट पीरियड में यह ट्वीट आचार संहिता का उल्लंघन है।

भाजपा ने एक अन्य शिकायत में झाबुआ से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत भूरिया और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ द्वारा स्वयं का व कांग्रेस पार्टी का प्रचार वीडियो ट्विटर (एक्स) हैंडल पर बिना निर्वाचन आयोग की अनुमति के किया है। भाजपा ने आयोग से सीधी जिले से संबंधित ट्वीट को सोशल मीडिया से हटवाने, दिग्विजय सिंह पर मतदान को छोड़कर चुनाव कार्यों में भाग लेने के लिए प्रतिबंधित करने, विक्रांत भूरिया को चुनाव प्रचार से निषेधित करने और नकुलनाथ को मतदान प्रकिया को छोड़कर अन्य चुनाव कार्यों में भाग लेने से प्रतिबंधित करने की मांग की है।

चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में बीजेपी निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एसएस उप्पल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी, विधि प्रकोष्ठ के सह प्रभारी अशोक विश्वकर्मा, दिलीप अवस्थी, सुनील गुप्ता व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+