ब्राह्मण और महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को BJP ने पार्टी से निकाला

समाज और महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने वाले प्रीतम लोधी को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है।

भोपाल,19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने समाज विशेष और महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान देने वाले प्रीतम लोधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रीतम लोधी को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का खास माना जाता था। उनकी पार्टी में छवि उमा भारती समर्थक के रूप में होती थी। ब्राह्मण समाज पर प्रीतम लोधी द्वारा दिए गए बयान के बाद प्रदेश में पूरा ब्राह्मण समाज आक्रोश में था। ब्राह्मण समाज के लोग जगह-जगह प्रीतम लोधी का पुतला जला रहे थे। ऐसे में भाजपा की छवि ब्राह्मण विरोधी हो रही थी। किसी को देखते हुए आज भाजपा ने प्रीतम लोधी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

पंडितों पर दिया विवादित बयान

पंडितों पर दिया विवादित बयान

शिवपुरी के खरैह गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रीतम सिंह लोधी ने मंच पर खड़े होकर कहा था कि पंडित जी घर पर आ जाते हैं और भागवत जबरन करवा लेते हैं क्योंकि उन्हें अपना घर चलाना है, इसके बाद में 7-8 घंटे सबको बिठाकर कर पागल बनाते हैं और लोगों से कहते हैं ज्यादा से ज्यादा दान दें जिससे भगवान आपको और देगा, यह सुनकर हमारे घर की औरतें घर से सामान चुरा चुरा कर वहां पहुंच जाती है और पंडित जी के चरणों में समर्पित कर देती हैं। इतना ही नहीं प्रीतम सिंह लोधी ने आगे बोलते हुए कहा कि पंडित जी देख लेते हैं कि किसके घर की औरत सुंदर है उसी के घर पर शाम को खाना खाते हैं, वह भी शुद्ध घी में बनवाते हैं, हमारा माल खाकर लाल हो रहे हैं और पागल बनाने के भी रुपए ले जाते हैं।

विवादित बयान के बाद पार्टी से निकाला

विवादित बयान के बाद पार्टी से निकाला

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि प्रीतम लोधी ने ब्राहम्ण समाज और महिलाओं को लेकर जो बयान दिया था उसे पार्टी नेतृत्व ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए श्री लोधी के अपराध को क्षमा योग्य नहीं माना। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रीतम लोधी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। भाजपा के लिए सामाजिक सदभाव और महिलाओं का सम्मान सदैव सर्वोपरि है।

ब्राह्मण समाज के नेता ने बीजेपी का किया धन्यवाद

ब्राह्मण समाज के नेता ने बीजेपी का किया धन्यवाद

बीजेपी नेता प्रीतम लोधी को बीजेपी पार्टी से निष्कासित करने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और भाजपा को धन्यवाद दिया। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि इस तरह के अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों से बचें।

कौन है प्रीतम लोधी

कौन है प्रीतम लोधी

विवादित बयान देने वाले प्रीतम सिंह लोधी मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बेहद करीबी हैं। उमा भारती के मुख्यमंत्री रहते हुए ही प्रीतम सिंह लोधी को बीजेपी में अच्छा कद मिला था। प्रीतम सिंह लोधी शिवपुरी से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा और लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

प्रीतम सिंह लोधी पर कई मामले दर्ज

ग्वालियर के थानों में प्रीतम सिंह लोधी के ऊपर तकरीबन 30 से ज्यादा मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है। प्रीतम सिंह लोधी पर हत्या, बलवा, डकैती की योजना बनाने, मारपीट करने और हत्या के प्रयास समेत कई मामले ग्वालियर के थानों में दर्ज हुए हैं। प्रीतम सिंह लोधी पर बदमाश हरेंद्र राणा को शरण देने का आरोप भी लगा था और इस आरोप में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। ग्वालियर निवासी प्रीतम सिंह लोधी को उमा भारती के करीबी होने का बीजेपी पार्टी में काफी फायदा भी मिला।

विवादित टिप्पणी करने के बाद प्रीतम लोधी का एमपी में हो रहा था विरोध

विवादित टिप्पणी करने के बाद प्रीतम लोधी का एमपी में हो रहा था विरोध

ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी करने के बाद प्रीतम लोधी का मध्य प्रदेश में विरोध शुरू हो गया था। ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में बीजेपी को ब्राह्मण विरोधी बताया जा रहा था। गवालियर में ब्राह्मण समाज ने प्रीतम लोधी पर कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया। शिवपुरी गुना सहित प्रदेश के अन्य जिलों में प्रीतम लोधी के पुतले जलाए गए।

हालांकि प्रीतम लोधी की तरफ से एक वीडियो जारी कर, वायरल वीडियो पर सफाई पेश की गई, लेकिन पार्टी ने उनके इस बयान को आपत्तिजनक मानते हुए उन्हें आज निष्कासित कर दिया।

ये भी पढ़ें : घर की बहू ही निकली चोर,अपने ही घर से चुराए ₹6 लाख के जेवर, छिपाने के लिए जमीन में गाड़ दिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+