MP में महापौर प्रत्याशी को लेकर BJP की कोर कमेटी की बैठक, भोपाल में होगा महापौर प्रत्याशी का चौंकाने वाला नाम

भोपाल में आयोजित बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में मध्य प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी के नामों को लेकर और पार्षदों के टिकटों की सूची बनाने पर चर्चा हुई।

भोपाल,11 जून। मध्यप्रदेश के नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस द्वारा महापौर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में शनिवार शाम को बीजेपी ऑफिस में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई। मीटिंग में सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते इसके अलावा कविता पाटीदार, मंत्री भूपेंद्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा और राकेश सिंह बैठक में मौजूद रहे।

MP में महापौर प्रत्याशी को लेकर BJP की कोर कमेटी की बैठक

बैठक में नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर क्राइटेरिया और गाइडलाइन को लेकर चर्चा चल रही है। कांग्रेस के द्वारा वर्तमान विधायकों को महापौर प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा में भी विधायकों को महापौर प्रत्याशी बनाने पर चर्चा चल रही है। बीजेपी संगठन में इस बात पर भी मंथन चल रहा है कि अब विधायक और उनके परिजनों के बजाए दूसरे कार्यकर्ताओं को भी चुनाव में उतारा जाए। सूत्रों की माने तो सोमवार को होने वाले चुनाव समिति की बैठक में 16 नगर निगम में महापौर के प्रत्याशियों की सूची फाइनल हो सकती है।

भोपाल में महापौर प्रत्याशी के लिए लगभग सभी विधायकों ने मालती राय के नाम पर सहमति जता दी थी, लेकिन संगठन किसी दूसरे नाम पर चर्चा कर रहा है, क्योंकि मालती राय पहले चुनाव हार चुकी हैं। संगठन में मजबूत प्रत्याशी के रूप में कृष्णा गौर के नाम पर चर्चा चल रही थी, लेकिन बीजेपी संगठन ने पहले तय किया था कि वर्तमान विधायकों को वे महापौर का टिकट नहीं देंगे। लेकिन अब संगठन में इसी बात को लेकर मंथन चल रहा है कि विधायकों को भी प्रत्याशी बनाया जाए या नहीं।

बीजेपी में 2 लेवल पढ़ते होंगे

महापौर प्रत्याशियों के साथ ही पार्षद के टिकटों के उम्मीदवारों की सूची भी बनाई जाएगी। भाजपा ने नगरी निकाय में पार्षदों के प्रत्याशियों के चयन का काम दो स्तर पर बांट दिया है। नगर पालिका और नगर परिषद में पार्षद प्रत्याशियों के नाम जिला चयन समिति में होंगे नगर निगम में पार्षद कैंडिडेट के सिलेक्शन का फैसला संभागी समिति लेगी। इसके अलावा जिन जगहों पर विवाद और स्थानीय नेताओं द्वारा का विरोध किया जाता है तो ऐसे मामले जिलों से संभागी समिति के पास भेजे जाएंगे यहां चर्चा के बाद ऐसे निकायों में पार्षद के टिकट के उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान

नगरी निकाय चुनाव को लेकर बैठक में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री नर सिंह तोमर ने कहा कि संघर संगठनात्मक विश्व को लेकर हमारी कोर ग्रुप की बैठक होती रहती है। आज मुख्य रूप से नगरी निकाय के चुनाव को लेकर रणनीति बनाने पर चर्चा चल रही है। नगरी निकाय चुनाव में हम ज्यादा से ज्यादा सीट कैसे जीत सकते हैं। इस पर मंथन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+