एमपी में उम्मीदवारों को लेकर भाजपा असमंजस में

राज्य में 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अभी तक दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस की बैठकें दिल्ली में चल रही हैं तो भाजपा ने सोमवार से भोपाल स्थिति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ही बैठक शुरू कर दी है। बैठक में भाग लेने पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार भी पहुंचे हैं।
राज्य में विधानसभा की 230 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर उम्मीदवार के चयन को लेकर सोमवार को शुरू हुई प्रदेश चुनाव समिति की बठैक मंगलवार तक चलेगी। उम्मीदवारों की सूची 31 अक्टूबर तक जारी होने की संभावना है।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महामंत्री थावरचंद गहलोत, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया के अलावा अन्य सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई निर्वाचन क्षेत्रों में एक से ज्यादा दावेदारों के नाम आए हैं, नामों पर दो दिन मंथन चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications