फर्जी पत्र को लेकर भाजपा ने प्रियंका गांधी, कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं की क्राइम ब्रांच में की शिकायत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं द्वारा षडयंत्र पूर्वक किसी ठेकेदार, एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रचारित कर जनता को भ्रमित करने और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार की छवि धूमिल किए जाने पर शनिवार को भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्राइम ब्रांच भोपाल पहुंचकर प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जयराम रमेश, अरूण यादव सहित कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध शिकायत करते हुए कठोर कार्यवाही करने की मांग की।

गत दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मध्यप्रदेश ठेकेदार संघ द्वारा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिखकर शिकायत की गई थी। प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। उक्त पत्र में शिकायतकर्ता ज्ञानेन्द्र तिवारी एवं पता बंसत विहार कालोनी लश्कर ग्वालियर दिया गया है। उक्त नाम का न कोई संघ है और न ही कोई व्यक्ति है। शिकायतकर्ता का पता भी झूठा है। यह पत्र पूरी तरह निराधार और फर्जी है। फर्जी पत्र के माध्यम से भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने की सोची समझी साजिश है।

BJP complains about Priyanka, Kamal Nath and Congress leaders in crime branch regarding fake letter

इस पत्र को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, अरूण यादव, शोभा ओझा सहित अन्य नेताओं ने अपने ट्वीटर हैंडल से प्रचारित कर जनता में भ्रम का वातावरण पैदा किया, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कृत्य की शिकायत क्राइम ब्रांच से भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई।

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी, कृष्णमोहन सोनी, सुनील पाण्डे, हीरेन्द्र बहादुर सिंह, राहुल राजपूत, अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता सहित पदाधिकारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेताओं की शिकायत करते हुए कठोर कार्यवाही करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+