MP विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी की बड़ी संगठनात्मक बैठक, शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा

राजधानी भोपाल में स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आज आकांक्षी विधानसभा सीटों को लेकर संगठन की बड़ी बैठक आयोजित होगी।

MP : चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी संगठनात्मक बैठक आज

मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में चुनाव होना है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी में जुट गई है। बीजेपी ने 26 एवं 27 फरवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक बुलाई है। इसमें बूथ विस्तारक अभियान, आकांक्षी विधानसभा सीट और सातों मोर्चों की बैठक में नेतृत्व को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। गौरतलब है कि विकास यात्राओं के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों की रिपोर्ट पर बैठक में चर्चा होगी। इसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के साथ 26 फरवरी को बूथ विस्तारक अभियान पार्ट-2 एवं बूथ विस्तारक कार्य योजना की बैठक आयोजित होगी। बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी संबोधित करेंगे। बैठक में प्रदेश टोली, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिले के प्रभारी महामंत्री व जिला टोली उपस्थित रहेगी। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे आकांक्षी विधानसभा प्रभारी बैठक आयोजित होगी।

27 फरवरी को पार्टी के सातों मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित होगी, जिसमें मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। इसके बाद समस्त मोर्चे की समांतर बैठक होगी। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कई ऐसे सीटों पर पराजय मिली थी, जहां बीजेपी आसानी से विजय प्राप्त कर सकती थी,लेकिन संगठनात्मक कमजोरियों के चलते ऐसे सीटें भाजपा ने गवां दी थी।

Recommended Video

    MP को मदिरा प्रदेश बताने पर कमलनाथ पर भड़के CM शिवराज, कहा- 'ऐसी भाषा पर शर्म आनी चाहिए'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+