Bhopal News: हमीदिया अस्पताल के कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल, 3 महीने से नहीं मिला वेतन, क्या कर रही सरकार
MP News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 3 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण आज 500 से अधिक वार्ड बॉय और टेक्नीशियन हड़ताल पर चले गए हैं। सुबह 7 बजे से अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।
कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली के समय 3 महीने का वेतन मुश्किल से दिया गया था, लेकिन अब दो माह का वेतन फिर से रोक लिया गया है, जिससे उनके आर्थिक संकट में और वृद्धि हो गई है। महंगाई के दौर में, 8 हजार रुपये महीना मानदेय मिलने पर भी वेतन में देरी के कारण वे परेशान हैं।

मध्य प्रदेश सरकार में इन दोनों आउटसोर्स कर्मचारी का मैनेजमेंट लगातार बिगड़ जा रहा है। दरअसल, प्रदेश सरकार कुछ योजनाओं के कारण लगातार बजट बनाने में लड़खड़ाती जा रही है। यही वजह है कि कई विभागों में कार्य आउटसोर्स कर्मचारी को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है।
हमीदिया अस्पताल में रोजाना 2500 से अधिक ओपीडी मरीज आते हैं और 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं। इस बीच, अस्पताल के अधीक्षक सुनीत टंडन ने कहा है कि उन्हें हड़ताल जैसी कोई बात नहीं सामने आई है।
जीएमसी का एजाइल कंपनी को पेमेंट न करना
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की मुख्य वजह गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) द्वारा एजाइल कंपनी को पेमेंट न करना है। जीएमसी पर एजाइल कंपनी का 15 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है, जिसके कारण कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोक दी।
जब कर्मचारियों ने पहले हड़ताल की थी, तो कंपनी को 1 करोड़ रुपये दिए गए थे, जिसके बाद कर्मचारियों का वेतन जारी किया गया, हालांकि, दिवाली बोनस नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर कंपनी को कई बार पत्र लिखे थे, लेकिन कंपनी ने केवल आश्वासन ही दिया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
- वेतन महीने की 1 तारीख से 8 तारीख तक मिलना चाहिए।
- बचा हुआ बोनस और भविष्य में बोनस समय पर मिलना चाहिए।
- सरकारी छुट्टी मिले।
- डबल ड्यूटी का भुगतान किया जाए।
- सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को जॉइनिंग लैटर दिया जाए।
कर्मचारी इन मांगों को लेकर सख्त हैं और वे समाधान मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प ले चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications