झूठ, लूट और फुट की राजनीति कांग्रेस का मूल चरित्र, कांग्रेस का ध्येय केवल सत्ता और पैसा : दुर्गेश केसवानी
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि झूठ, लूट और फुट की राजनीति कांग्रेस का मूल चरित्र है। उन्होंने कहा कि राहुल कुछ भी कहें अबकी बार मध्यप्रदेश में उनका मायाजाल नहीं फैलेगा।
राहुल गांधी अब चाहे कितना ही ढिंढोरा पीट लें, मप्र में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। पहले भी वे झूठ का ताना-बाना बुनकर मप्र में सत्ता में तो आ गए, लेकिन इस दौरान दिए 973 वचनों में से एक को भी पूरा नहीं कर सके। ये बात BJP के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने राहुल गांधी के उस बयान का खंडन करते हुए कही, जिसमें राहुल ने एमपी में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया। डॉ केसवानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में न तो किसानों की कर्ज माफी हुई। न युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला। सरकार केवल आईफा व आईटा अवार्ड, गांजे की खेती करने और प्रदेश को लूटने में व्यस्त हो गई। वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना लिया गया था। ऐसे में न तो कांग्रेस अपनी सराकर मप्र में बना पाएगी और न ही राहुल का मायाजाल मप्र में चलेगा।

सत्ता का सुख भोगना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता
डा. केसवानी ने कहा कि कांग्रेस का ध्येय केवल सत्ता और पैसा है। आम लोगों की तकलीफ से कांग्रेस को कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल और केवल आम आदमी को ठगने का काम कर रही है। आम आदमी की समस्याओं का समाधान करवाने में पार्टी का कोई मतलब न तो पहले था और न ही वर्तमान में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसी भी राज्य के विकास में रुचि नहीं दिखाई। केवल सत्ता हासिल कर सुख भोगना ही कांग्रेस के लोगों की पहली प्राथमिकता है।
भारत जोड़ो यात्रा केवल जुमला, कांग्रेस ने टुकड़े किए अखंड भारत के
इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस छोड़ो यात्रा में बदल चुकी है। अखंड भारत के टुकड़े करने वाली ही कांग्रेस है। देश का विभाजन का दंश देने वाली पार्टी को आज भारत की चिंता हुई है। डॉ. केसवानी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की ओर अग्रसर हो गया है। देश में फूट डालने का काम कांग्रेस ने किया है। आज देश के सब लोग एक हो गए हैं और देश का विभाजन चाहने वाले अलग थलग हो गए हैं। राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से विभाजन कारी ताकतों को मजबूत करना चाहते हैं। लेकिन भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।
-
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? हॉस्पिटल से आया हेल्थ स्टेटस पर अपडेट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, आखिर क्या हुई समस्या और कैसी है अब तबीयत?












Click it and Unblock the Notifications