CM शिवराज बोले, राहुल गांधी ने मोदी जाति के बारे में कही अपमानजनक बातें, उन्हें OBC के अपमान का हक किसने दिया

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी, आपने उस समय अपने मुंह पर ताला क्यों नहीं लगाया, जब आपने PM मोदी, मोदी जाति के बारे में अपमानजनक बातें कही।

सीएम शिवराज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बोला हमला

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के बाद से मध्य प्रदेश सहित पूरे देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता इसे लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं। राहुल गांधी जी, आपने उस समय अपने मुंह पर ताला क्यों नहीं लगाया, जब आपने मोदी जी, मोदी जाति के बारे में अपमानजनक बातें कही? आपने ओबीसी का अपमान किया। आपको ओबीसी के अपमान का हक किसने दिया? क्या पिछड़े वर्ग में पैदा होना पाप है? राहुल गांधी, यह ताला आपके मुंह पर तब लगना चाहिए था, जब आपने न्यायपालिका का अपमान किया था। आपने कहा कि मैं दुर्भाग्य से सांसद हूं। संसद का अपमान किया।

Recommended Video

    CM शिवराज बोले,राहुल गांधी ने मोदी जाति के बारे में कही अपमानजनक बातें,OBC के अपमान का हक किसने दिया

    सीएम शिवराज ने कहा कि आपने संसद सदस्य रहते हुए कुछ कहने के बाद जिस ढंग से आंख मारी थी, वो पूरे हिन्दुस्तान ने देखी थी। क्या यह सांसद की गरिमा है? राहुल जी, आप पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। आपने पंजाब और यूपी के युवाओं का मजाक उड़ाया, मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया। सर्जिकल स्ट्राइक और सेना पर भी आपने सवाल उठाया। जब श्री मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे, तब आपने ऑर्डिनेंस फाड़कर उनका अपमान किया था। राहुल जी, यह ताला आपके और कांग्रेसियों के मुंह पर क्यों नहीं लगा? आज ताला लगाने की नौटंकी कर रहे हैं। सही बात यह है कि आज कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं।

    बता दे की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के सामने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के विरोध में मुंह पर ताले लगाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। वहीं छत्तीसगढ़ में इस मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और घायल हो गए। इसके साथ ही कांग्रेस भवन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+