Bhopal News:पर्चे से चमत्कार नहीं होता, मैं भी इंसान हूं, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
Bhopal News: राजधानी भोपाल में हुई बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कह रही है कि आप बहुत क्यूट है। आपको नजर न लग जाए। ऐसा लगता है बार-बार आपकी नजर उतारू। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने भी मुस्कुराते हुए महिला को धन्यवाद दिया।
बता दे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भोपाल के करोंद में दो दिन दिव्य दरबार लगाया। जहां उन्होंने कहा कि कलयुग में धर्म विरोधियों के मुंह पर झन्नाटेदार तमाचा मारने के लिए ही बागेश्वर बालाजी का दरबार लगता है। यही कलयुग में हनुमान जी के चरणों का प्रताप है। जो कहते थे दिव्य शक्तियां नहीं होती। यह सब कपोल कल्पना है। उनकी ठठरी बंध गई।

वहीं पर्चे पर लिखी बातों को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैं भी इंसान हूं। आपकी तरह साधारण इंसान हूं। कुछ नहीं कर सकता। पर्चे से चमत्कार नहीं होता। जो होता है वह भगवान बालाजी की कृपा से ही होता है। बालाजी महाराज बड़े कृपालु है जो भी नियम का पालन करेगा, उनकी मन की मनोकामना पूरी होगी। अंधविश्वास पर भरोसा नहीं करें। जो देखा पूछा और पर्चे पर लिखा है, उसे ही सत्य मानें। जिनकी अर्जी लगी, उन्हें मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज का त्याग करना होगा। एक-दो महीने में पेशी के लिए बागेश्वर धाम आना होगा।
संतान प्राप्ति की बात बताई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में सागर के बिलूऊआ गांव से आए शिवम रजक ने अपने घर की परेशानी बताई। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने शिवम को अपने पास बुलाया और पर्चे मिल ही गई लाइन पढ़ने को कहा। शिवम ने भाई पड़ा जो धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा संतान प्राप्ति की समस्याएं 2025 की 7 नवंबर को संतान का योग है। घर में परेशानी ज्यादा है, इसलिए घर की मिट्टी लेकर आना।












Click it and Unblock the Notifications