Bhopal News: बाग सेवनिया में बड़ा सड़क एक्सीडेंट, बस और बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौत
Bhopal Accident News: राजधानी भोपाल के होशंगाबाद हाईवे रोड पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल और बस की टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के बाद रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि बस और बाइक की टक्कर में जिन्ह चार लोगों की मौत हुई, उसमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। यह हादसा होशंगाबाद रोड पर बागसेवनिया क्षेत्र में डी मार्ट के पास रविवार रात 9.30 बजे हुआ है।

बागसेवनिया थाना टीआई अमित सोनी के अनुसार, हादसे में शीतला उर्फ सीता लाहौरी (39), तुलसी, सरोज रानी और फूल सिंह (35) की मौत हुई है। सभी चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। वे बागसेवनिया क्षेत्र में लगी हाट से सब्जी लेकर लौट रहे थे, जब बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चारों लोग मूल रूप से सागर के निवासी थे और हाल ही में भोपाल के बागसेवनिया में रह रहे थे। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
इनमें 39 वर्षीय सीता लाहौरी की पहचान की गई है, जो आरोनिया की रहने वाली थी। 35 वर्षीय फूल सिंह की पहचान रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के भदौन निवासी के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान 35 वर्षीय सरोज रानी अहिरवार के तौर पर की गई है, जो महुआ खेड़ा थाना सुर्खी, सागर के निवासी थीं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बसें इस रोड पर काफी तेज रफ्तार से चलती हैं, जिससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है। वे चाहते हैं कि नियमों की अनदेखी करने वाले बस ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications