Bhopal News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बड़ी बैठक, BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले भाजपा के पास है यह बड़ी ताकत

हमेशा फील्ड में एक्टिव रहने वाली बीजेपी इन दिनों लगातार बंद कमरों में बैठकें कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश कार्यालय में आज BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

Big meeting of BJP Backward Classes Morcha, BJP state president said BJP has this great strength

MP BJP News: मध्य प्रदेश में बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष बदलाव को लेकर चल रही खबरों के बीच आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारियों सांसद विधायकों निगम मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि एमपी सरकार पिछड़ा वर्ग के सम्मानजनक प्रतिनिधित्व सहित उनके सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए गंभीरता और प्राथमिकता से सभी कदम उठा रही है।

केंद्र और राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए जो काम किये उसे नीचे तक ले जाएं: शिवप्रकाश

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से देश के 20 हजार गांवों में पहली बार बिजली पहुंची है, इसका लाभ गरीब पिछड़ा वर्ग के लोगो को भी मिला है। वही मोदी सरकार ने नीली क्रांति के लिए 20 हजार करोड़ का पैकेज दिया है। ऐसे अनेक निर्णय केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण की दिशा में लिए है। यह सब बातें हमें समाज में नीचे तक ले जाने की आवश्यकता है। शिवप्रकाश ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्य क्षेत्र बड़ा है। मोर्चा समाज के अलग- अलग वर्गों के की वोटर्स से संपर्क की योजना बनाएं और प्रबुद्धजनों से संवाद और संपर्क करें।

प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर बनाएं कार्यक्रम की कार्ययोजना: मुरलीधर राव

BJP के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए सबसे अधिक काम किए है। सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने कहा कि पिछडा वर्ग ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है। आने वाले चुनावों में भी पिछड़ा वर्ग समाज का अधिक से अधिक सहयोग और समर्थन मिले इसके लिए मोर्चा कार्ययोजना बनाएं। राव ने प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाने और पिछड़ा वर्ग समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क करने की बात कही।

भाजपा के पास पिछड़ा वर्ग की बड़ी ताकत: विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि BJP के 64 हजार बूथों में से 63 हजार 600 से अधिक बूथ डिजिटल हो चुके है। इनमे से 53 प्रतिशत बूथ अध्यक्ष हमारे पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता है। हाल ही में संपन्न हुए ग्रामीण निकाय और नगरीय निकाय के चुनावों में भी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चुनकर आये है। नीचे तक विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता नेतृत्व कर रहे है। प्रदेश में पिछडा वर्ग की इतनी बड़ी ताकत हमारे पास है। इस ताकत का उपयोग करते हुए हमें सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को नीचे तक ले जाने का काम करना है।

कांग्रेस ने कभी भी पिछड़ा वर्ग का भला नहीं किया: BJP

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई जमीन नहीं है। कांग्रेस ने कभी भी पिछड़ा वर्ग का भला नहीं किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। स्थानीय निकायों के चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ कराने पर सहमति बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने प्रयास किए। ऐसे अनेक काम बीजेपी ने पिछडा वर्ग हित में किए है। इन कामों को नीचे तक ले जाएं और साथ ही समाज के प्रभावी लोगो, प्रबुद्धजन और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी की जीत में पिछडा वर्ग मोर्चा की बडी भूमिका रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+