Bhopal: सावन के पहले दिन CM शिवराज ने दी बड़ी सौगातें, संविदा कर्मियों को मिलेगी सरकारी जैसी वेतन और सुविधाएं
Bhopal CM Shivraj News: सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज ने कहा कि मेरे भांजे-भांजियों, मैं आपकी जिंदगी से अनिश्चितता समाप्त कर रहा हूं। मैं संविदा कर्मचारियों की प्रति वर्ष अनुंबध की प्रक्रिया को समाप्त करने का फैसला कर रहा हूं। संविदा कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा।
काटा गया वेतन किया जाएगा वापस: CM
सीएम शिवराज ने मुस्कुराकर संविदा कर्मचारियों से कहा कि बीच-बीच में थोड़ी लड़ाई हो गई थी अपनी। वेतन काट लिया था। सीएम ने पूछा कि किस-किस का वेतन कटा था, हाथ उठाओ। इस दौरान घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलनों और हड़ताल के दौरान काटा गया वेतन वापस किया जाएगा। जितना मेरा सम्मान है, उतना आपका भी सम्मान है रहेगा।

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि आपकी दृष्टि और कार्यकुशलता नियमित कर्मचारियों से रत्ती भर भी कम नहीं है, कई मायनों में ज्यादा है। जरूरत पड़ने पर संविदा कर्मचारियों ने नियमित कर्मचारियों से ज्यादा काम करके दिखाया है।
Recommended Video
संविदा भर्तियों की हुई शुरुआत
बता दे एमपी में संविदा भर्तियों की शुरुआत 2015 में हुई थी। इसके लिए सरकार ने राजपत्र जारी किया था। इन्हें लाने की बड़ी वजह थी- सरकार के खर्चे कम करना। संविदा पर भर्ती कर्मचारियों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार करने का प्रावधान है। इसमें कर्मचारी का सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्ट होता है। हालांकि, नियमित कर्मचारियों की कमी को देखते हुए विभागों को अधिकृत कर दिया गया कि वे विभागाध्यक्ष कार्यालयों में संविदा पर फिक्स वेतन पर भर्ती कर सकें। अभी तक इन कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी और अन्य लाभ नहीं मिलते थे।
संविदा कर्मचारियों के लिए सीएम की प्रमुख घोषणा
- 100% मिलेगा मानदेय
- नेशनल पेंशन स्कीम के तहत दिया जाएगा लाभ
- प्रतिवर्ष होने वाली अनुबंध की प्रक्रिया को करेंगे बंद
- अनुकंपा नियुक्ति व स्वास्थ्य बीमा योजना का भी मिलेंगे लाभ
- रिटायरमेंट की ग्रेजुएटी की सुविधा
- नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश की पूरी सुविधा थी मातृत्व अवकाश का भी मिलेगा लाभ
- हड़ताल के समय कटा हुआ वेतन भी होगा वापस
- संविदा कर्मचारियों पर दर्ज किया गया केस लिया जाएगा वापस












Click it and Unblock the Notifications