Bhopal News: अयोध्यानगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर को पकड़ा, 10 लाख रुपए की मशरूका की बरामद
Bhopal News: अयोध्या नगर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं को देखते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अपनी सूचना तंत्र प्रणाली के जरिए एक शातिर चोर को धर दबोचा है। पुलिस को कई दिनों से चोरी की घटनाओं को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी।
अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बताया कि लिक जी सेक्टर अयोध्या नगर में रहने वाले फरियादी सुरेश कुमार पिता श्री दूधनाथ ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09/06/2022 को अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात को चुरा लिए थे।

इसके अलावा एक और अन्य फरियादी चंद्र हंस राजोरिया व श्रीकांत राव विनय कुशवाह ने भी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने सूचना तंत्र विकसित करते हुए मुखबिरों को एक्टिव किया और शातिर चोर को धर दबोचा।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने शातिर चोर मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद सलीम, जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। उससे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करने की घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस ने उसके पास से 10 लाख रुपए की मशरूम का बरामद की है। आरोपी भोपाल के जनता नगर करौंद इलाके में रहता है आरोपी इरफान उर्फ गोल्डन के नाम से भी जाना जाता है।
बता दे आरोपी पिछले कई समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लग सका। लेकिन अयोध्या नगर थाने में पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी महेश लिल्हारे लगातार चोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं।
शातिर चोर से पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात सहित मोबाइल, 01 टाइटन कंपनी की हाथ की घड़ी 02 नग काले रंग का चार्जर, 01 आईटेंक कंपनी का स्पीकर बरामद किए है। जिनकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications