Bhopal News: भोपाल में बड़ा हादसा, बालमपुर में मिट्टी धंसने से 6 महिलाएं दबीं, दो की मौके पर मौत
भोपाल के बालमपुर गांव में घर पोतने के लिए मिट्टी खोदने गई थी। जहां 6 महिलाएं मिट्टी धंसने से दब गई। जिसमें 2 की मौत हो गई है।
Bhopal News: राजधानी भोपाल में 6 महिलाओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल ये महिलाएं घर की पुताई करने के लिए पीली मिट्टी खोदने गई थी। लेकिन महिलाओं को क्या पता था, जिस मिट्टी वो खोद रहीं है। वही उनकी मौत का कारण बन जाएगी
बता दे भोपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में बालमपुर गांव में शनिवार को तालाब किनारे मिट्टी धंसने से 6 महिलाएं मलबे में दब गई। इस हादसे में एक नाबालिग समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। वही 4 को ग्रामीणों और बचाव दल की टीम द्वारा बचा लिया गया। यह महिलाएं गांव में पीली मिट्टी खोजने के लिए तालाब किनारे गई हुई थी। बताया जा रहा है कि घर पोतने के लिए मिट्टी खोदने का काम करेगी तभी उनके साथ जी हादसा हुआ।

सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ सी टीम पहुंच गई और महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाला है इनमें से एक महिला की मौत हो चुकी थी। जबकि अस्पताल ले जाते समय एक और ने दम तोड़ दिया। बाकी चार महिलाओं को बचा लिया गया है। मृतकों के नाम पिंकी आदिवासी और फिरोजा बी बताए जा रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की मृतकों के परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत कार्य में लगी हुई है।
तहसीलादार चंद्रशेखर और अन्य अधिकारी घटना स्थल पर व्यवस्था संभाल रहे है और दुर्घटना के अलग अलग बिंदुओं पर प्राथमिक जांच भी की जा रही है। बचाव और राहत का काम लगातार जारी है, स्वास्थ विभाग की टीम भी घटना स्थल पर तैनात की गई है।












Click it and Unblock the Notifications