Bhopal : 9 हजार की साइकिल चुराने 20 लाख की कार में सवार होकर आए युवक, वजह चौंकाने वाली

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरी का अजीब मामला सामने आया है। यहां पर नौ हजार रुपए की साइकिल चुराने के लिए दो युवक बीस लाख की कार में सवार होकर आए और फिर ​पकड़े गए तो इस पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी चोरी की वारदात को महज साढ़े तीन हजार रुपए की उधारी चुकाने के लिए अंजाम दिया जा रहा था।

Bhopal: Youth came in 20 lakh cars stealing 9 thousand cycles

भोपाल सीएसपी नागेंद्र पटेरिया ने बताया कोहेफिजा पुलिस थाना इलाके में हुई वारदात के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गया है। पुलिस के अनुसार 6 नवंबर को 64 वर्षीय धनराज साहू ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी के पास 9 हजार रुपए की साइकिल थी, जिसे कोई चुरा ले गया। कोहेफिजा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना स्थल के आस-पास से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें दो युवक साइकिल चुराते नजर आए। उनकी पहचान अतुल व यश के रूप में हुई।पुलिस ने चोरी के लिए प्रयोग की गई 20 लाख रुपए की कार को भी बरामद कर लिया और आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 3500 रुपए कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने चोरी थी। जिसके बाद साइकिल को 4500 रुपए में OLX पर बेच दिया था। आरोपी शिक्षित और संपन्न परिवार से हैं। किसी दोस्त को 35 रुपए देने थे, इसलिए उन्होंने मिलकर साइकिल चुराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+