Bhopal में कुत्ता बनाकर युवक से क्रूरता करने वालों के खिलाफ NSA, गृहमंत्री बोले- कुचल देंगे घृणित सोच वालो को
Bhopal viral video: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक के गले में कुत्ते की तरह जंजीर डालकर क्रूरता करने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की हैं। गिरफ्तारी के बाद गुंडों का जुलूस निकाला गया फिर उनके घर पर बुलडोजर भी गरजा। कई धाराओं में दर्ज केस के अलावा एनएसए भी लगाया गया हैं।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस तरह का वीडियो सामने आया और आरोपी अपनी हदें पार करते हुए नजर आ रहे है, वह बेहद अमानवीय हैं। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसी घृणित सोच रखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Recommended Video
मंत्री नरोत्तम बोले कि पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई करने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन 6 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित थाना के टीआई को भी लाइन अटैच कर दिया हैं। इसके अलावा सभी आरोपियों के अतिक्रमण चिन्हित कर उन्हें बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। मिश्रा ने दो टूक कहा कि सरकार घृणित सोच रखने वालों को कुचल देंगे। दूसरी तरफ आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनका जुलूस भी निकाला गया। फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
आपको बता दें सोशल मीडिया पर जब युवक के साथ हुई क्रूरता का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया था। गृहमंत्री ने भी यह वीडियो देखा फिर कड़े एक्शन के निर्देश जारी किए थे। यह वीडियो करीब डेढ़ माह पूर्व का बताया जा रहा हैं। जिसमें पीड़ित युवक ने आरोपियों से संबंधित किसी बात को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। उसका बदला लेने गुंडों ने मिलकर इस तरह सजा देने का फैसला लिया। युवक के गले में कुत्ते की तरह जंजीर डाली फिर उसे खींचते हुए भौकने के लिए दबाव डालते दिखे। वीडियो में पीड़ित गिड़गिड़ाता रहा लेकिन बर्बरता की सजा देने उतारू आरोपी नहीं रुके।












Click it and Unblock the Notifications