भोपाल VIP रोड पर मौत का स्टंट! एक बाइक पर 7 युवक, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

राजधानी भोपाल की वीआईपी रोड, जिसे शहर की सबसे सुरक्षित और संवेदनशील सड़कों में गिना जाता है, वहां शनिवार को यातायात नियमों की ऐसी खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं कि सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।

एक ही मोटरसाइकिल पर सात युवकों की खतरनाक सवारी का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन सहित आरोपियों को दबोच लिया।

bhopal vip road bike stunt viral video police action madhya pradesh mp news

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ "खौफनाक स्टंट"

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि एक मोटरसाइकिल पर सात युवक सवार होकर वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार में लहराते हुए वाहन चला रहे हैं। न हेलमेट, न सुरक्षा और न ही किसी तरह का डर-मानो सड़क कोई खेल का मैदान हो। वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे "मौत को दावत" बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

थाना तलैया में दर्ज हुआ मामला

वीडियो की गंभीरता को देखते हुए थाना तलैया में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 21/2025 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में धारा 125, 281 बीएनएस तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 129, 184 और 190(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुली पूरी पोल

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। वीआईपी रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोटरसाइकिल और युवकों की पहचान की गई।जांच में सामने आया कि यह खतरनाक स्टंट हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक MP04 ZU 0612) पर किया गया था।

चालक सहित सातों युवक पकड़ाए, चार नाबालिग भी शामिल

पुलिस ने वाहन चालक आदिल और पीछे बैठे सईद, समीर सहित चार नाबालिग बालकों को पकड़ लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। नाबालिगों के शामिल होने के चलते पुलिस अब किशोर न्याय अधिनियम के तहत भी आवश्यक कार्रवाई की तैयारी में है।

पुलिस का सख्त संदेश

थाना तलैया पुलिस ने साफ कहा है कि "यातायात नियमों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे स्टंट न केवल करने वालों की जान खतरे में डालते हैं, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।"

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचना अभी जारी है और यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जनता से अपील

भोपाल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी यातायात नियमों का उल्लंघन या खतरनाक स्टंट दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+