कांस्टेबल को बीवी की धमकी, 'मेरे भाई की शादी में नहीं आए तो परिणाम अच्छा नहीं होगा'

भोपाल। कोरोना काल में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। शादी समारोह से जुड़ी छुट्टी की एक अर्जी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। यह आवेदन मध्य प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल का है, जो अपने उच्चधिकारी को लिखा गया है।

Recommended Video

    MP में Leave के लिए Constable ने अपनाया अनोखा पैंतरा, पत्र में लिखी Wife की धमकी | वनइंडिया हिंदी
    Bhopal traffic police constable Dilip Kumars constable leave application viral on social media

    वायरल हो रहे इस आवेदन की खास बात यह है कि इसमें एमपी पुलिस के इस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की ओर से मिली धमकी का ​भी जिक्र किया है। उसने लिखा है कि उसे शादी में नहीं जाने पर पत्नी ने परिणाम अच्छा नहीं होने की बात कही है।

    पूरा मामला यह है कि दिलीप कुमार भोपाल ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल के साले की 11 दिसम्बर को शादी है। उसने पांच दिन की छुट्टी के लिए आवेदन किया है। उसने अपनी अर्जी में लिखा है कि 'मैं भोपाल यातायात थाना में पदस्थ हूं। अपने सगे साले की शादी में 11 दिसंबर को जाना है। इस शादी में मुझे जाना अति आवश्यक है। श्रीमान से निवेदन है कि मुझे 5 दिन की छुट्टी प्रदान की कृपा करें।'

    भोपाल पुलिस के इस कांस्टेबल की अर्जी में सबसे खास बात उसमें सबसे नीचे लिखा एक नोट है, जिसमें कहा गया है कि 'प्रार्थी की पत्नी ने स्पष्ट कहा है कि अगर भाई की शादी में नहीं आए तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+