Bhopal news 160 साल पुरानी मोती मस्जिद में बिहार से चोरी करने आया था चोर, भोपाल पुलिस ने कलश किया बरामद

भोपाल की मोती मस्जिद के गुंबद पर चढ़कर कलश चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने बिहार में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोपाल के इस्लाम नगर में किराए से रहता था।

BHOPAL NEWS : राजधानी के 160 साल पुरानी ऐतिहासिक मोती मस्जिद के गुंबद पर चढ़कर कलश चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोपाल के इस्लाम नगर में किराए से रहता था। आरोपी ने कलश सोने का समझ कर चोरी किया था लेकिन जब उसे पता चला कि यह कलर सोने का नहीं है तो उसे सेंट्रल लाइब्रेरी के पीछे नाले में बहा दिया। बुधवार को भोपाल पुलिस ने कॉन्फ्रेंस कर चोरी का खुलासा किया।

आरोपी ने भोपाल में कई चोरियां की

आरोपी ने भोपाल में कई चोरियां की

बुधवार को भोपाल पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर की रात मोती मस्जिद के गुंबद से अज्ञात व्यक्ति ने कलश चोरी कर लिया था। जिसकी शिकायत मस्जिद के चौकीदार लाइक ने तिलैया थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से तलैया थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच चोर की तलाशी में जुटे हुए थे। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

आरोपी के दो भाई भोपाल में करते थे मजदूरी

आरोपी के दो भाई भोपाल में करते थे मजदूरी

पुलिस ने बताया कि आरोपी भोपाल के इस्लाम नगर में किराए से रहता था उसके साथ उसके दो भाई भी साथ में रहते थे और भोपाल में मजदूरी का काम करते थे। वे सभी पिछले करीब 4 महीने से यहां पर मजदूरी का काम कर रहे थे। आरोपी की पहचान अंजार अख्तर के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस की टीम अगरिया बिहार भेजी गई थी टीम ने घेराबंदी कर अंजार अख्तर को गिरफ्तार किया।

नेपाल बॉर्डर से पकड़ाया आरोपी

नेपाल बॉर्डर से पकड़ाया आरोपी

बता दे आरोपी अंजार अख्तर भोपाल से बिहार आना-जाना करता था। भोपाल में उसके दो भाई मजदूरी करते हैं जब उन्हें पता चला कि अंजार ने मस्जिद से कलश चोरी किया है तो उन्होंने अंजार को जमकर फटकार लगाई। आरपी को जब पता चला है कि चोरी किया हुआ कलश सोने का नहीं है तो उसने कलश को सेंट्रल लाइब्रेरी के नाले में फेंक दिया जिसके बाद आरोपी भोपाल छोड़कर बिहार भाग गया। इसके बाद उसके भाइयों ने इस्लाम नगर से किराए का घर खाली कर दिया। पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपी को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

4 घंटे में नाले से बरामद किया कलश

4 घंटे में नाले से बरामद किया कलश

आरोपी अंजार की निशानदेही पर पुलिस ने जेसीबी की मदद 4 घंटे की मशक्कत के बाद चोरी हुए कलश को बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि मैं रात करीब 3 बजे रेट घट वाले रास्ते से मस्जिद के अंदर घुसा था। लाइव नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने मस्जिद के गुम्मत से कलश चोरी कर लिया था। लेकिन थोड़ी देर बाद लाइट आने के कारण उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+