Bhopal news : भारत पेट्रोलियम डिपो हादसे में घायल सानू ने तोड़ा दम, अब तक 2 लोगों की हो चुकी है मौत
भोपाल के भारत पेट्रोलियम डिपो में आग लगने की घटना में घायल 7 लोगों में से अब तक दो की मौत हो चुकी है। सलमान के बाद घायल सानू ने भी आज सुबह दम तोड़ दिया।
भोपाल के खजूरी सड़क थाना में शुक्रवार रात भारत पेट्रोलियम के डिपो में टैंकर में पेट्रोल भरते समय आग लग गई थी। आग लगने की घटना में घायल 7 लोगों में से अब तक दो की मौत चुकी है। सलमान के बाद घायल सानू ने भी आज सुबह दम तोड़ दिया। इस घटना में सात कर्मचारी गंभीर रूप से घायल थे। बता दे भारत पेट्रोलियम डिपो में शुक्रवार

भौंरी बकानिया स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में फिलिंग पॉइंट पर एक टैंकर में 12 हजार लीट ईंधन टैंक में भरा हुआ था। तभी इसी टैंकर में अचानक तेज धमाका हुआ और आग लग गई। टैंकर एचपीसीएल का था। हादसे में एक ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर मौजूद प्रतिरक्षा ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि एयर फैन तक उड़ गया। मौके पर खड़े टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर बुरी तरह झुलस गए एक कर्मचारी भी घायल हो गया। गनीमत रही कि बीपीसीएल प्रबंधन दौरान एक्टिव हो गया और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। सभी को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले घायल सलमान ने दम तोड़ा उसके बाद आज मंगलवार की सुबह सानू ने भी दम तोड़ दिया। सोनू के दम तोड़ने से उसके परिवार में दुख का माहौल है। फिलहाल अब तक सानू के परिवार को कोई भी प्रशासनिक मदद नहीं मिल सकी है।
मध्य प्रदेश टैंकर वर्ग एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने डिपो प्रबंधन पर लापरवाही करने के आरोप लगाएं। रहमान ने बताया कि डिपो में रिफलिंग का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6 बजे तक रहता है भारत पैट्रोलियम मैनेजर ऊपर टाइम बढ़ाने के चक्कर में रात 10 पर चैटिंग करो कि रिफिलिंग करवाते हैं। रात में विजिबिलिटी कम होती है। टैंकर भरते समय प्रॉपर अर्थिंग का होना जरूरी होता है। शुक्रवार को भी लूजर सिंह के कारण ही संभवत हादसा हुआ होगा।












Click it and Unblock the Notifications