Bhopal News: चलती ट्रेन से युवक को धक्का मारकर बाहर फेंका, खौफनाक मंजर कैमरे में कैद, वजह कर देगी हैरान
Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन का खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां कुशीनगर ट्रेन में सीट को लेकर दो लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं युवक को जान से मारने के इरादे से ट्रेन के नीचे फेंकने का प्रयास किया है। वहीं, जान बचाने के लिए फिल्मी स्टाइल में युवक ट्रेन में झूलता रहा।
रेलवे पुलिस के जानकारी मुताबिक यह घटना भोपाल स्टेशन से गुजर रही गाड़ी संख्या 22538 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से गोरखपुर की ओर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस की बताई जा रही है।

वीडियो बुधवार को प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची ट्रेन में बनाया गया है। आरपीएफ के मुताबिक 5 मिनट ठहरने के बाद जैसे ही प्लेटफार्म से रवाना हुई तभी जनरल कोच से एक यात्री ने दूसरे यात्री को धक्का दे दिया। इसके चलते उस यात्री ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
जान लेने के इरादे से दिया धक्का
यह वीडियो बुधवार (19 जून) दोपहर करीब 2:00 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन में बनाया गया बताया जा रहा है। दरअसल, कुशीनगर ट्रेन में सीट के विवाद को लेकर 2 बदमाशों में में झगड़ा हुआ। एक युवक ने दूसरे को ट्रेन से कुचलने के लिए नीचे धकेल दिया। हालांकि इस घटना से पीड़ित युवक को कोई चोट नहीं आई है। वहीं वीडियो देखकर समझ आता है कि जरा सी चूक होती तो उसकी जान जा सकती थी।
सीट को लेकर हुआ विवाद
आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव के मुताबिक युवक नर्मदापुरम से विदिशा जाने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस में चढ़ा हुआ था। इस दौरान किसी अन्य युवक से सीट को लेकर उसका विवाद हो गया। अंदर मौजूद युवक ने उसे चलती ट्रेन में से धक्का दिया। गिरने से पहले युवक ने आरोपी का हाथ पकड़े रहा। इसके बाद वह स्टेशन में गिर गया। इस युवक ने मामला दर्ज करने से भी मना कर दिया है। वह पीड़ित युवक दूसरी ट्रेन से विदिशा चला गया।












Click it and Unblock the Notifications