भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह को दुबई से फोन लगा कर दी गई थी धमकी, क्राइम ब्रांच ने दी जानकारी

सांसद साध्वी म सिंह ठाकुर को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश के नंबर का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि यह नंबर दुबई का है। विदेशी बीपीएन होने के कारण फिलहाल अभी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है

भोपाल,20 जून। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन पर धमकी के मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने मोबाइल नंबर का खुलासा करते हुए बताया कि सांसद को जिस मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई थी, वह दुबई का निकला है। उन्होंने बताया कि यह मोबाइल नंबर वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क सिस्टम से लिया गया है। बीपीएन नंबर पूरी तरह से सुरक्षित होता है। उसे कोई हैक नहीं कर सकता है, इसलिए पुलिस को इससे आगे अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह को दुबई से फोन लगा कर दी गई थी धमकी

Recommended Video

    Aparna Yadav और MP Pragya Thakur को एक ही नम्बर से मिली जान से मारने की धमकी | वनइंडिया हिंदी| *News

    बता दे कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शुक्रवार की रात मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया था। बदमाश ने सांसद को धमकी दी थी कि तुम्हारी हत्या कर देंगे। जब सांसद ने पूछा कि क्यों हत्या करोगे, तो जवाब मिला कि एक्शन का रिएक्शन देख लेना। सामने से तुम्हें गोली मारेंगे। बदमाश ने सांसद से कहा कि सांसद लगातार मुस्लिमों के खिलाफ बोलती रहती हैं, इसलिए वे उनकी हत्या करना चाहता है। इसके बाद साध्वी ने भोपाल के टीटी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

    अपर्णा यादव को भी इसी नंबर से दी गई थी धमकी

    पुलिस उपायुक्त अमित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में मुलायम सिंह परिवार की बहू अपर्णा यादव को भी इसी नंबर से धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि उसी बीपीएन नंबर से अपर्णा यादव को फोन पर धमकी दी गई थी। भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम लखनऊ पुलिस से लगातार संपर्क में है, लेकिन अभी तक दोनों ही टीमें उस बीपीएन नंबर को ट्रेस नहीं कर पाई है। विदेशी बीपीएन नंबर होने के कारण पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+