गर्लफ्रेंड के पिता ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखा, जान बचाकर भाग रहे लड़के की खंती में डूबने से मौत

भोपाल की खेड़ी थाना इलाके में युवक की खंती में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक जान बचा कर भाग रहा था। इसी दौरान में खंती में डूब गया। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था इस दौरान प्रेमि

राजधानी भोपाल की खेड़ी थाना इलाके में युवक की खंती में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक जान बचा कर भाग रहा था। इसी दौरान में खंती में डूब गया। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था इस दौरान प्रेमिका के पिता ने दोनों को संदिग्ध स्थिति में देख लिया और उस पर डंडे से हमला किया जिससे वे जान बचाकर भागा और एक खंती में कूद गया। इसके बाद युवक की मौत हो गई पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल और पूछताछ शुरू कर दी है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि उसकी मौत डूबने से हुई या डंडे की चोट के कारण।

ईटखेड़ी थाना पुलिस ने दी जानकारी

ईटखेड़ी थाना पुलिस ने दी जानकारी

ईटखेड़ी पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय मृतक का नाम शाहरुख खान था और वह ग्राम परवाखेड़ा पतलौन में रहता था। जिसके पिता का नाम चांद मियां है। शाहरुख पैसे से कमानी का मैकेनिक था। गुरुवार दो फिर शाहरुख लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा था। जा लड़की के पिता ने दोनों को संदिग्ध हालत में देख लिया। इसके बाद गुस्साए पिता ने शाहरुख के साथ मारपीट शुरू कर दी। शाहरुख इसी तरह से जान बचाकर भागा,लेकिन खंती में कूद गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

शाहरुख और उसकी प्रेमिका का मिलना जुलना था जारी

शाहरुख और उसकी प्रेमिका का मिलना जुलना था जारी

शाहरुख कमानी और पट्टे का काम करने में माहिर था। पतलौन में ही रहने वाली समाज की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती और शाहरुख के परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इसको लेकर दोनों परिवारों में शादी की चर्चा भी चल रही थी। युवती के पिता ने कहा था कि मैं बेटी के निकाह के लिए तैयार हैं लेकिन अभी शादी के लिए उनके पास रुपए नहीं है इधर शाहरुख और उसकी प्रेमिका का मिलना जुलना जारी था।

बेटी के पिता पर डंडे से मारपीट का आरोप

बेटी के पिता पर डंडे से मारपीट का आरोप

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर में शाहरुख लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा था दोपहर में करीब 1 बजे के आसपास खाना खाने के बाद जब युवती के पिता ने कमरे का दरवाजा लटका देखा तो उन्होंने कमरे का गेट खोला। जिसके बाद उनके होश उड़ गए। बेटी और शाहरुख आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए इस बात से गुस्साए पिता ने बेटी और शाहरुख के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर शाहरुख वहां से भागा और घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित खंती में उसने छलांग लगा दी। उसे कूदते हुए गांव की एक महिला ने देखा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गलती से शाहरुख की लाश को बाहर निकाला।

भाई का आरोप डंडा मारकर खंती में फेंका

भाई का आरोप डंडा मारकर खंती में फेंका

शाहरुख के बड़े भाई अब्दुल मकीद ने बताया कि मूल्य में रहने वाली एक युवती से शाहरुख का अफेयर था। इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को थी। इसी बीच लड़की के पिता को किसी ने शाहरुख के बारे में गलत जानकारी दी। जिसके कारण शादी टूट गई। गुरुवार को आरोपी ने अपने घर में दोनों को मिलते देख लिया। इस पर आरोपी ने अपनी बेटी को भी मार कर घर से निकाल दिया। जब युवती भागकर अब्दुल मकीद के पास पहुंची और उसने बताया कि पिता ने दोनों को साथ देख लिया और शाहरुख को बेरहमी से पीट रहे हैं जब मैं मौके पर पहुंचा तो कोई नहीं मिला पास रहने वाले लोगों ने बताया कि युवती का पिता शाहरुख को मार रहा था। अब्दुल का आरोप है कि शाहरुख को मारते हुए लड़की के पिता ने उसे खंती में धक्का दे दिया है। यह बात उन्हें मोहल्ले के लोगों ने बताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+