भोपाल में भारी बारिश के साइड इफेक्ट, 18 घंटे से बिजली गुल, तन्खा ने किया ट्वीट

भोपाल, 22 अगस्त: मप्र की राजधानी भोपाल में भारी बारिश के कई साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे हैं। भारी बारिश के कारण नई मुसीबत बिजली ने खड़ी कर दी। रविवार सोमवार की दरमियानी रात आधे शहर में गुल हो गई। लोग सुबह तक बिजली आने के राह तकते रहे, लेकिन 18 घंटे से ज्यादा वक्त बीतने के बाद तक बिजली नहीं आई। कांग्रेस से राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने इस बात पर ट्वीट भी किया।


इस बार के मानसून ने राजधानी भोपाल का मिजाज ऐसा किरकिरा किया है, एक समस्या ख़त्म नहीं होती, दूसरी मुंह बाएं खड़ी रहती है। भारी बारिश से की वजह से जलप्लावन से जूझ रहे आधे से ज्यादा शहर बिना बिजली के रहने मजबूर रहा। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात गई बिजली अगले दिन देर शाम नहीं आई। जिससे लोगों के सब्र का बांध भी टूटता दिखा। कांग्रेस से राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने इस मामले पर ट्वीट भी किया है। तन्खा ने लिखा है कि

समस्त भोपाल में 18 घंटे से बिजली नहीं। कोई बताने को तैयार नहीं, क्या कारण है और कब तक बिजली आने की संभावना। CM हॉउस और अमित शाह जी के कार्यक्रम जनरेटर के सहारे हो रहे है। भोपाल की 30 लाख जनता के बारे में तो सोचिए।

bhopal

सोमवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल प्रवास थे। उनकी एमपी समेत चार राज्यों मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी रही। साथ ही लगभग आधा दर्जन अन्य कार्यक्रम भी थे। बिजली गुल होने का असर गृहमंत्री के प्रोग्राम में भी देखा गया। कई जगहों पर जनरेटर का सहारा लेना पड़ा और कुछ कार्यक्रमों को रद्द भी करना पड़ा। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण बिजली का एक सब स्टेशन डूब गया। जिससे आधे शहर में विधुत आपूर्ति प्रभावित हुई। राजधानी के सबसे बड़े कवर्ड कैंपस रूचि लाइफ स्केप्स में मौजूद बिजली सब स्टेशन में पानी भर गया, जिससे बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+