Bhopal MP News: भोपाल में हवलदार की गुंडागर्दी: ₹250 देने से मना किया तो कर्मचारी को पीटा– VIDEO वायरल
भोपाल से शर्मनाक तस्वीरें सामने आई हैं, जहां एक प्रधान आरक्षक ने दो बेगुनाह युवकों को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उन्होंने स्कूटर का स्टैंड/लीवर नहीं लगाया था। पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भोपाल में पुलिस की वर्दी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नारायण नगर में स्कूटर सर्विस सेंटर के बाहर प्रधान आरक्षक (हवलदार) राम अवतार धाकड़ द्वारा एक कर्मचारी को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया है। घटना शनिवार शाम करीब 4:15 बजे की बताई जा रही है।

तत्काल काम कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, सर्विस सेंटर में बतौर सर्विस एडवाइजर काम करने वाले सचिन कुमार कुशवाह के पास वर्दी में पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने खुद को बैरागढ़ थाने में पदस्थ राम अवतार धाकड़ बताया। उसने अपने स्कूटर का ब्रेक लिवर तुरंत बदलने को कहा। जब सचिन ने बताया कि लिवर बदलने के ₹250 देने होंगे, तो हवलदार आगबबूला हो गया। उसने कहा कि काम इंश्योरेंस से कर दो और पैसे वह नहीं देगा।
सचिन ने इंश्योरेंस प्रक्रिया समझाई और बताया कि इसमें एक सप्ताह का समय लगता है, क्योंकि वाहन छोड़ना होगा और क्लेम सेटलमेंट के बाद ही काम संभव है। बस, यहीं से मामला बिगड़ गया। गालियां, गुस्सा और अचानक हमला
- इंश्योरेंस प्रक्रिया सुनकर हवलदार भड़क उठा।
- उसने सचिन को गालियां देनी शुरू कर दीं।
- सचिन ने विरोध किया, तो धाकड़ ने मौके पर ही उस पर हाथ उठा दिया।
सचिन को बचाने आए उसके साथी जीवन को भी पुलिसकर्मी ने पीटा।
इसके बाद धाकड़ ने फोन कर और पुलिसकर्मियों को बुला लिया।
सड़के पर गिराकर बेरहमी से पीटा - वीडियो वायरल
झगड़े के बीच अचानक हवलदार धाकड़ सचिन को सर्विस सेंटर के बाहर सड़क पर खींच लाया और जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारने लगा। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि धाकड़ सचिन को बुरी तरह पीट रहा है। आसपास पांच पुलिसकर्मी और मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी कर्मचारी को बचाने की कोशिश नहीं की। शिकायत की चेतावनी देने पर सचिन को जान से मारने की धमकी दी गई। 112 पर कॉल करने के बाद भी मौके पर आई पुलिस ने धाकड़ को रोकने की कोशिश नहीं की। यह पूरा घटनाक्रम सर्विस सेंटर के कर्मचारियों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस विभाग ने कार्रवाई शुरू की, हवलदार सस्पेंड
मामला मीडिया में आने के बाद डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
पहली कार्रवाई के तहत-
✔ हवलदार राम अवतार धाकड़ को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।
✔ पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच शुरू हो गई है।
वहीं, बागसेवनिया पुलिस ने इस घटना की जानकारी होने से असमर्थता जताई है, जबकि वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी साफ दिख रही है।
- वर्दी पर उठे सवाल - जनता में आक्रोश
- घटना के बाद लोगों में भारी नाराज़गी है। यह सवाल उठ रहा है कि-
- क्या वर्दी का दुरुपयोग करना पुलिस के लिए आसान हो गया है?
- एक ₹250 के ब्रेक लिवर के पैसे न देने के लिए क्या पुलिसकर्मी को किसी को सड़क पर पटककर मारने का अधिकार है?
- मौके पर मौजूद बाकी पुलिसकर्मी मूकदर्शक क्यों बने रहे?
इस मामले ने एक बार फिर भोपाल पुलिस की छवि पर चोट की है। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications