Bhopal : अस्पताल की लापरवाही से काटना पड़ा शख्स का पैर, फिर इस गलती से चली गई मरीज की जान

भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में प्राइवेट हॉस्पिटल पर मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण उनके मरीज की मौत हो गई। मामला अयोध्या थाना के कोलुआ स्थित जिंदल हॉस्पिटल का है।

भोपाल,22 सितंबर। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में प्राइवेट हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण उनके मरीज की मौत हो गई। मामला अयोध्या थाना के कोलुआ स्थित जिंदल हॉस्पिटल का है। जहां पर 38 वर्षीय मृतक के परिजनों ने बताया कि हेमराज सिंह बघेल की इलाज के दौरान बुधवार दोपहर में मौत हो गई। परिजनों ने हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर शव लेने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।

Bhopal: Allegation of negligence on private hospital in Kolua of Ayodhya Nagar, family members

परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन इस मौत को लेकर मृतक परिवार की जीवन भर की आर्थिक जिम्मेदारी लें। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। आयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के मुताबिक हेमराज 30 अगस्त को बाइक से जा रहा था। उसे ऑटो ने टक्कर मार दी थी। इसमें उसे गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतक के साले गोविंद बघेल ने बताया कि उनके जीजा के घुटने के नीचे चोट लगी थी। उनको इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 सितंबर को उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था। बाद में उनको 17 सितंबर को अस्पताल में चेकअप के लिए बुलाया था। उसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ती गई। अस्पताल प्रबंधन ने उनके इलाज में लापरवाही की और उनके पैर तक को काटना पड़ा था। इसके बाद से खून बंद नहीं हो रहा था। इस दौरान बुधवार को अचानक से उनको मृत घोषित कर दिया गया। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हम मानने वाले नहीं है। हमने शव लेने से इनकार कर दिया है। हेमराज के परिवारों में दो बच्चे हैं। घर में कमाने वाला बस हेमराज अकेला था।

आयुष्मान कार्ड से चल रहा था मरीज का इलाज

अक्सर इस तरह के मामले सामने आते हैं कि आयुष्मान कार्ड से इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन मरीज पर ठीक से ध्यान नहीं देता और लापरवाही के चलते मरीज की मौत हो जाती है। बता दे इस मामले में भी मरीज का आयुष्मान कार्ड से इलाज चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+