MP News: भोपाल एम्स ने जानिए कैसे 60 वर्षीय किसान की बचाई जान, 10 सेमी की सूजन वाली महाधमनी का सफल ऑपरेशन
MP News: चिकित्सा विज्ञान में एक और चमत्कारी उपलब्धि दर्ज करते हुए एम्स भोपाल ने सागर जिले के 60 वर्षीय एक किसान की जान बचाने में सफलता हासिल की। किसान पेट में सालभर से रहस्यमय दर्द से परेशान थे। जांच में पता चला कि उनकी महाधमनी (Abdominal Aorta) में 10 सेंटीमीटर की जानलेवा सूजन (Aneurysm) है, जो कभी भी फट सकती थी।
मरीज ने कई अस्पतालों से इलाज करवाया, लेकिन जब कहीं राहत नहीं मिली, तो वो एम्स भोपाल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग (CTVS) पहुँचे। यहाँ डॉ. योगेश निवारिया के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने ऑपरेशन का निर्णय लिया।

कैसे हुआ ऑपरेशन?
इस जटिल सर्जरी में सूज चुकी महाधमनी को हटाकर उसकी जगह कृत्रिम नली (ग्राफ्ट) लगाई गई। यह तकनीकी रूप से अत्यंत संवेदनशील ऑपरेशन था, जिसे टीम ने पूरी सटीकता से अंजाम दिया।
Bhopal AIIMS: टीम में थे कौन-कौन?
सर्जिकल टीम में डॉ. एम. किशन, डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. विक्रम वट्टी और डॉ. आदित्य सिरोही शामिल रहे। एनेस्थीसिया विभाग से डॉ प्रणिता मंडल और यूरोलॉजी से डॉ. केतन मेहरा ने भी सहयोग किया।
क्या बोले निदेशक?
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा: "यह ऑपरेशन हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है - कि हर नागरिक, चाहे वह ग्रामीण हो या शहरी, उसे जीवन रक्षक और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मिले।"
Bhopal AIIMS: एक किसान की उम्मीद बनी एम्स
ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में रखा गया है, जहां उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। यह केस दर्शाता है कि संवेदनशील चिकित्सा और विशेषज्ञता जब मिलती है, तो ज़िंदगी को नया रास्ता मिलता है।
विशेष तथ्य:
- 10 सेमी का Aneurysm कभी भी फट सकता था
- सर्जरी में कृत्रिम ग्राफ्ट लगाया गया
- किसान अब स्वस्थ और स्थिर












Click it and Unblock the Notifications