Bhopal: BJP विधायक के निर्देश के बाद गांधीनगर में गोकशी करने वालों के घरों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
भोपाल में गोकशी का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों के विरोध के चलते जिला प्रशासन ने आरोपियों के अवैध घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की हैं।

राजधानी भोपाल के गांधीनगर में गोकशी हो कि आरोपियों के अबे घरों पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। बुधवार को आरोपी इरफान, जावेद और एहसान को पुलिस ने गोकशी के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद से ही लगातार बजरंग दल इन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था। बुधवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिला प्रशासन को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तीनों आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
बता दे भोपाल पुलिस ने बजरंग दल की सूचना पर गांधीनगर में गौ हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बजरंग दल शुरू से ही दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था। इसको लेकर हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा काफी आक्रोशित नजर आए। उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। जिसके बाद जिला प्रशासन ने आरोपियों के अवैध घरों पर बुलडोजर चला दिया। इसमें दो आरोपी गांधीनगर की परास कॉलोनी के रहने वाले हैं, जिनके घर पर कार्रवाई की गई है। वहीं एक आरोपी इंदौर से भोपाल आया हुआ था।
Recommended Video
पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस कार्रवाई को लेकर कहा कि गोकशी करने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जा रही है। मुझे जैसी जानकारी मिली मैंने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने को कहा। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों पर एनएसए सहित पशु क्रूरता धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें और कौन-कौन लोग शामिल है, इसकी भी जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इस तरह की घटनाएं नहीं होने देंगे। अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications