Bhopal : मेला घूमने गए बिजनेसमैन की कार का चोरों ने उतारा कांच, लेडीज पर्स समेत ₹1 लाख की चोरी
भोपाल के गोविंदपुरा में चल रहे भोजपाल मेले में एक परिवार अपनी कार से घूमने के लिए मेला पहुंचा था। लेकिन जब मेला घूम कर वापस लौटा तो कार से लेडीज पर्स समेत करीब ₹1 लाख की चोरी हो गई।
गोविंदपुरा थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर खड़ी व्यापारी की कार से अज्ञात बदमाशों ने कार का कांच उतार कर बैग चुरा लिया। बैग में लेडीज पर्स नगदी और जेवरात समेत करीब ₹1 लाख का सामान था। वारदात के वक्त व्यापारी अपने परिवार के साथ भोज पाल उत्सव मेला घूमने जा रहा था। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह से मेले में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया इससे पहले भी भोपाल के मेलों से चोरी की वारदात के सामने आती रही है।

गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार खजूरी कला निवासी सुमित शर्मा विद्यासागर तिराहा अवधपुरी में कपड़े की दुकान है। मैं मंगलवार को अपने भाई रोहित वर्मा रितु शर्मा के साथ भेल दशहरा मैदान में आयोजित भोज पाल उत्सव मेला घूमने गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी कार को सद्भावना तिराहा से सिक्योरिटी लाइन को जाने वाली सड़क के किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने कार के पीछे गेट का कांच उतारकर बैग चुरा लिया। चोरी की वारदात का पता उस वक्त चला जब मेला घूम कर फरियादी वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर कार खड़ी की गई थी उस स्थान से 200 मीटर की दूरी तक कैमरे नहीं है।
एक दो पहले मोबाइल लूटा
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में ही दो दिन पहले बाइक सवार बदमाशों ने मेला देख कर घर लौट रहे मामा भांजे के साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिया था। एसआई मुकेश स्थापक ने बताया कि हरिजन मोहल्ला खजूरी कला के रहने वाले अरुण कुमार अहिरवार कार वॉशिंग का काम करते हैं। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात में सीहोर से आए अपने भांजे मनीष के साथ बीएचएल दशेरा मैदान में आयोजित भोज पाल उत्सव मेला घूमने आया था। दोनों रात करीब 10:45 बजे मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे सेंट जेवियर स्कूल के सामने से होते हुए अवधपुरी तिराहा पहुंचे। इसी दौरान वहां टॉयलेट के लिए रुके। इसी दौरान जंबूरी मैदान से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। अरुण पर चाकू से हमला कर दिया और उसका मोबाइल लूट लिया।












Click it and Unblock the Notifications