Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम, भीम आर्मी ने की घोषणा

Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019 ) में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( Pragya Singh Thakur ) की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुम्बई हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत पर विवादित बयान दिए जाने पर प्रज्ञा ठाकुर कइयों के निशाने पर आ गई हैं। अब भीम आर्मी ने प्रज्ञा सिंह के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

pragya singh thakur

मुम्बई में बुधवार को भीम आर्मी ( Bhim Army ) के महाराष्ट्र प्रमुख अशोक कॉम्बले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई के आतंकी हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे का अपमान किया है। इसलिए भीम आर्मी ऐलान करती है कि जो व्यक्ति प्रज्ञा ठाकुर के मुंह पर कालिख पोतेगा, उसे पांच लाख रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अशोक कॉम्बले ने यह भी चेतावनी दी कि प्रज्ञा ठाकुर को महाराष्ट्र के किसी गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।

यह विवादित बयान दिया था प्रज्ञा ने

बता दें कि 26 नवम्बर 2008 में आतंकियों ने मुम्बई पर हमला कर दिया था, जिसमें एटीएस चीफ हेमंत करकरे भी शहीद हो गए थे। उनको लेकर प्रज्ञा सिंह ने कहा कि करकरे को मेरा श्राप लगा था। सवा महीने बाद आतंकी हमले में करकरे की मौत हो गई थी। हालांकि इसके बाद प्रज्ञा ने अपना बयान वापस लेते हुए उस पर खेद जताया था। इधर, प्रज्ञा ठाकुर को मालेगांव ब्लास्ट मामले में बुधवार को राहत मिल गई है। एनआईए कोर्ट ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+