Bharat Jodo Yatra : कन्हैया कुमार की ब्रांडिंग के लिए निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भारत जोड़ो यात्रा पर और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना कन्हैया कुमार की ब्रांडिंग के लिए भारत जोड़ो य
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भारत जोड़ो यात्रा पर और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना कन्हैया कुमार की ब्रांडिंग के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। वहीं राहुल गांधी के गुजरात जाने को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के गुजरात चुनाव में प्रचार करते ही भाजपा की दो तिहाई बहुमत से जीत सुनिश्चित हो जाएगी।

Recommended Video
कन्हैया कुमार से राहुल गांधी की तुलना पर बोले गृहमंत्री
मंगलवार को राजधानी भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया कि जयराम रमेश ने कहा है कि कन्हैया कुमार राहुल गांधी से ज्यादा लोकप्रिय हैं। जिस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही कहा। राहुल गांधी की लोकप्रियता कन्हैया कुमार तक आ गई है। उन्होंने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कन्हैया कुमार से टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना से राहुल गांधी की जा रही है। राहुल गांधी जेएनयू में सबसे पहले कन्हैया कुमार से मिलने गए थे, जो नारा लगा रग था। भारत तेरे टुकड़े होंगे। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कन्हैया कुमार की ब्रांडिंग के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है।
राहुल और कमलनाथ ने कांग्रेस की ली है सुपारी!
इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की सुपारी ले रखी है। ये दोनों कांग्रेस को निपटा कर ही मानेंगे। मिश्रा ने कहा कि नाथ ने जब भी कहा कि भाजपा के विधायक उनके संपर्क में है, तो कांग्रेस टूटती रही है। पहले भी उन्होंने ये बात कही थी,तो सरकार चली गई। इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस को हार मिली और राष्ट्रपति चुनाव में 17 कांग्रेस के विधायक ने क्रॉस वोटिंग कर दी। मिश्रा ने कहा कि गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिलने वाला है और अगर राहुल गांधी मां प्रचार के लिए पहुंच गए तो बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलेगा।
वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली श्रद्धा की निर्मम हत्या की घटना को बहुत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा की हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पूरे हत्याकांड पर कांग्रेस के आला नेताओं और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों के मुंह से एक शब्द नहीं निकलना उनकी संकुचित मानसिकता को दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications