Bhopal News: भगवा यात्रा में सेवादारों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, काजीकैंप से दो मिनट में निकल गई एंबुलेंस
भोपाल के डीआईजी बंगले से निकाली गई विशाल भगवा यात्रा में हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हिंदू बनकर राष्ट्र के लिए काम करो, भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

राजधानी भोपाल में डीआईजी बंगले से विशाल भगवा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों की एक ही पहचान है, हिंदू। यदि राष्ट्र में हर व्यक्ति अपनी जाति-संप्रदाय को भूलकर केवल हिंदू धर्म को जानकर राष्ट्र के लिए काम करें, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है। यात्रा का आयोजन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी के मार्गदर्शन में हिंदू जागृत मंच और सकल हिंदू समाज ने किया था। इस दौरान 1500 से ज्यादा बाइक सवार मौजूद रहे। पूर्व सांसद आलोक संजर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने भी यात्रा को संबोधित किया। यात्रा में पूरे शहर से 20 से ज्यादा टोलियां पहुंची।

सेवादारों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था
खास बात यह रही कि भगवा यात्रा के दौरान जाम की स्थिति न बने इसलिए 100 से ज्यादा सेवादारों ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। इस दौरान डीआईजी बंगले से सिंधी काॅलोनी की ओर जा रही एक एंबुलेंस को सेवादारों ने तेजी से निकलवा दिया। मंच के संयोजक सुनील जैन माइक पर रामभक्तों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। सेवादार बसंत गन्नौते, योगेंद्र सिंह तोमर, धीरज केसवानी, अनिल मोटवानी, भरत मोटवानी, राकेश बिष्ट, प्रमोद मालवीय, नरेश लखानी, राजेंद्र त्रिपाठी, मनोज रायचंदानी,संतोष कहार, प्रदीप रायचंदानी, दीपक खेमानी, सुरेश शुक्ला, क्रिश पंथी और निखिल अहिरवार सहित अन्य लोगों ने व्यवस्था को संभालने का काम किया

51 जगहों पर हुआ भव्य स्वागत
यात्रा का 51 जगहों पर भव्य स्वागत हुआ। भवानी चौक पर यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया गया। इसके बाद रोशनपुरा पर भी भव्य स्वागत हुआ। बारिश के कारण यात्रा को राम मंदिर खटलापुरा की जगह कालीघाट स्थित तलैया मंदिर ले जाया गया। यहां पर महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया।
डायवर्ट हुआ ट्रैफिक
पुलिस प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डीआईजी बंगले से भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों को काली परेड औद्योगिक क्षेत्र से छोला होते हुए नादरा बस स्टैंड की ओर रवाना किया। दो पहिया वाहनों के कारण जाम की स्थिति नहीं बने। इसके लिए लोगों को लगातार समझाइश दी गई।
-
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की गई 35 वीं किस्त, ऐसे चेक करें 1500 रुपये आए या नहीं? -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications