Betul police station : बैतूल SP सिमाला प्रसाद की मॉनिटरिंग से देश के अव्वल थानों में शुमार हुआ चोपना
मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स नई दिल्ली की टीम ने पिछले दिनों पूरे देश के सभी थानों का उनकी कार्यशैली को लेकर निरीक्षण किया था। जिसमें थानों की रैंकिंग तय की जानी थी। जिसमें मध्यप्रदेश में बैतूल का चोपना थाना अव्वल आया है।

बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद की जबरदस्त मॉनिटरिंग ने जिले के चोपना थाने को देशभर में अब्वल श्रेणी में ला दिया है। अपराधों में निराकरण के साथ ही थाने के अफसरों और जवानों की कार्यशैली, थाने की आंतरिक व्यवस्थाओं के बाद चौपना थाना देश में छठवें स्थान पर आया है। कोविड के कारण 2 साल बाद देश के उत्कृष्ट थानों की रैंकिंग केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी ) ने जारी की है। देश के सभी प्रांतों से तीन-तीन थानों के नाम बीपीआरएंडडी ने मांगे थे।

देश के 16,955 थानों में से थाना चोपना 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित
मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट थानों के चयन के लिए प्रवेश से तीन स्थानों का चयन किया गया था इसमें बैतूल जिले का चौपना और रानीपुर थाना था, वही होशंगाबाद जिले का रामपुर थाना इसमें शामिल था। इन तीनों नामों के बाद पिछले दिनों मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स नई दिल्ली की टीम ने सभी राज्यों से चयनित 3 दिन थानों की कार्यशैली को लेकर निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में थानों की रैंकिंग तय की गई। जिसमें मध्यप्रदेश के बैतूल का चौपना थाना पूरे देश में अव्वल आया है। जबकि देश में उसे छठवां स्थान मिला है बाकी के 2 थाने टॉप 10 से बाहर हो गए।

निरीक्षण में इन पर किया फोकस
निरीक्षण करने आई टीम ने तीनों ही थानों में आने वाली शिकायतों का निराकरण, जप्त माल, अपराधों का निराकरण, माइनर एक्ट पर हुए एक्शन को देखा। वही अपराधी आंकड़ों के आधार पर महिला, कमजोर वर्ग, संपत्ति संबंधी अपराधों के साथी गुमशुदा, अज्ञात शवों के निराकरण को भी देखा। थाना क्षेत्रों की कानून व्यवस्था पुराने अपराधियों का निरीक्षण सामुदायिक पुलिसिंग अपराधों में दोषी जी के शादी थाने में पदस्थ अफसर और जवानों के व्यवहार को देखा निरीक्षण के दौरान टीम थाना क्षेत्र के कई हिस्सों में गई वहां के नागरिक को व्यापारियों शिकायत कर्ताओं से भी बातचीत की इन सभी बिंदुओं पर काम करने के बाद मूल्यांकन किया गया।

डीजीपी ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर डीजीपी सुधीर सक्सेना ने बैतूल जिले के पुलिस अफसरों को बधाई दी है थानों की रैंकिंग का ऐलान 20 जनवरी को अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक सम्मेलन में किया गया था। इस आयोजन में सुधीर सक्सेना भी मौजूद थे। चोपना थाने में थाना प्रभारी रहे ए आर खान ने बताया कि थाने में माइनर एक्ट की सभी कार्रवाहियां पूरी की गई है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अलावा आबकारी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस के सभी अपराधों की कार्रवाइयों पूरी की गई है। यहां अपराध और मर्ग जांच शून्य कर दिए गए हैं।

जीरो हैं पेंडेंसी
चोपना थाने को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर सर्वोत्कृष्ट रैंकिंग के लिए तैयार किया गया था। 2021 और 2022 के अपराधों शिकायतों के निराकरण के मामले में या थाना अव्वल आया है। यहां अपराधों के निराकरण में कोई पेंडेंसी नहीं है। एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया की चोपना थाना ऑल इंडिया रैंकिंग में देश में छंटवे स्थान पर आया है।












Click it and Unblock the Notifications