Mp News : हाथियों से खेतों को बचाएंगी मधुमक्खियां, शहद बेचकर किसान करेंगे लाखों की कमाई
हाथी मधुमक्खियों से बहुत डरता है, क्योंकि वे हाथी की आँखों और सूंड में डंक मारती हैं। मधुमक्खियों की आवाज हाथियों को परेशान करती है। इसलिए हाथी उस क्षेत्र से भाग जाते हैं।

मध्य प्रदेश वन विभाग राष्ट्रीय आजीविका मिशन के मदद से जंगल से लगे गांवों में मधुमक्खी शहद बॉक्स बंटवाने की तैयारी कर रहा है। इन बॉक्सो को उन जगहों में रखवाया जाएगा। जहां से हाथी क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। मानव-हाथी द्वंद में दोनों को नुकसान से बचाने के लिए मध्य प्रदेश वन विभाग ने निगरानी के लिए हाथी मित्र दल और हमले की आशंका होने पर रैपिड रिस्पॉन्स टीमों का गठन किया जाएगा।
मप्र वन विभाग के अनुसार किसानों की फसलों को बचाने के लिए मधुमक्खियों का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए हाथी प्रभावित गांव के किसान अपने खेतों में मधुमक्खी पालन कर सकते हैं। इससे हाथी क्षेत्र की ओर नहीं जाएंगे। साथ ही मधुमक्खी पालन से उन्हें डबल लाभ भी होगा। वन विभाग की ओर से मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन के लिए डिब्बा बांटे जाएंगे।
इन क्षेत्रों में घूम रहे हाथी
अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी,रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, और मंडला जिले में छत्तीसगढ़ से हाथी बार-बार आ रहे हैं। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जेएस चौहान अनुसार वर्तमान महाकौशल और विंध्य के जंगलों में 66 जंगली हाथी घूम रहे हैं।
गौरतलब है कि हाथी मधुमक्खी हाथियों की सूंड और आंख में डंक मारती हैं। मधुमक्खियों की आवाज हाथियों को विचलित करती है। इसलिए हाथी उस क्षेत्रों से दूर भागते हैं। वहीं, किसान शहद एकत्र कर एवं उसे आसानी से बाजार में बेचकर दोगुना मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। यह उनके लिए एक अच्छा मुनाफा भी साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications