Bhopal News: खेत में काम कर रहे किसान की भालू ने ले ली जान, आंखें-पेट खाने से दहशत में ग्रामीण
Bhopal bear attack News: राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में स्थित ककड़िया भानपुर गांव में रविवार सुबह खेत में काम कर एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। इस मामले में ग्रामीणों ने भालू को लाठी-डंडे से खदेड़ा। जिसके बाद भालू मौके से भागा।
राजधानी में अब तक अधिकतर मामलों में वन्यजीव पालतू पशुओं पर हमला करते थे। इस बार किसी इंसान पर हमला करके भालू ने जान ली है इससे रातीबड़ क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रातीबड़ के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह छगनलाल खेत में काम करने गए थे तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया वह बुजुर्ग की आंखें और पेट तक खा गया मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भालू शव को खींच कर जंगल में ले जा रहा था। तभी गांव वालों ने लाठी-डंडे से उसे खदेड़ दिया।
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में टाइगर है आए दिन टाइगर नगर निगम से लगे क्षेत्रों में शिकार की तलाश में आ जाते हैं और कई बार मवेशियों पर भी हमला कर चुके हैं। लेकिन इस तरह भालू के इंसान पर हमला करने की यह पहली घटना सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications