Anuppur News: बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

अनूपपुर, 15 अक्टूबर। मां नर्मदा उद्गम अमरकंटक के बर्फानी आश्रम बाबा लक्ष्मण बालयोगी पर दुष्कर्म गंभीर आरोप लगे हैं। आश्रम में कार्य करने वाली एक महिला ने 14 अक्टूबर को अमरकंटक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला का आरोप है कि महंत लक्ष्मण दास ने आश्रम में कार्य के दौरान अपने रूम में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।

 Mahant Laxman Das Balayogi,

शिकायती आवेदन में महिला ने बताया कि वह डिंडौरी जिले की निवासी है। उसके पति का स्वर्गवास हो गया था, जिसके बाद परिवार को चलाने के लिए मजदूरी करने के लिए आश्रम में आ गई थी। जहां महंत लक्ष्मण दास ने उसके साथ गंदा काम किया है। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। महंत लक्ष्मण दास बर्फानी आश्रम से 45 किलोमीटर दूर रखा है, जहां कभी कपड़े और कभी कुछ रुपए देता हैं। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बर्फानी आश्रम महंत लक्ष्मण दास वर्तमान में मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है, एवं राष्ट्रीय मजदूर संघ का अध्यक्ष हैं। और 2018 में कोतमा विधानसभा से भी निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

इसके पहले भी महंत लक्ष्मण दास अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वर्ग विशेष को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद जिले में नाराज लोगों ने रैली निकालकर विरोध जताया था।

सहायक उपनिरीक्षक विशाखा चतुर्वेदी

पुलिस ने जानकारी दी कि आश्रम में महिला मजदूरी करती थी। उसने बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर दष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही हैं। जांच के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+