मध्यप्रदेश के सरपंच चुनाव में बांग्लादेश की एंट्री ! शिकायत होने पर जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में बांग्लादेश की एंट्री भी शुरू हो गई है दरअसल कटनी जिले में पूर्व सरपंच और उसकी पत्नी पर बांग्लादेशियों को बसाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत कलेक्टर कार्यालय से एसपी के पास पहुंची।
भोपाल,12 जून। देश में अब तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बांग्लादेशियों की काफी बार एंट्री हो चुकी है,लेकिन पहली बार मध्य प्रदेश में पंचायत के चुनाव के दौरान बांग्लादेशियों के मुद्दे की एंट्री हुई है दरअसल मध्यप्रदेश में होने वाले सरपंची चुनाव से पहले कटनी जिले में बांग्लादेशी रंग देखने मिला। जहां जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा से लमतरा उद्योग संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा चाका ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच रहीसा बेगम और उनके पति शेख साहिद वाजिद पर बंगलादेशियो को बसाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत कलेक्टर कार्यालय से होते हुए एसपी कार्यालय पहुंची। जहां एसपी सुनील जैन ने मामले की जांच के कुठला थाने को सौंपी। बताया जा रहा कुठला पुलिस पूरे मामले पर बयान लेने के लिए सरपंच पति शेख वाजिद को थाने बुलाया। जिनके बयान लेने के साथ ही उनसे मतदाता सूची मांगी है।

मीडिया से बातचीत में शेख वाजिद ने बताया की मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है अगर संजय अग्रवाल के पास कोई सबूत हो, तो वो दिखाए मैं उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाऊंगा। आपको बता दे संजय अग्रवाल ने ये शिकायत 23 मई को कलेक्टर कार्यालय में दी थी। जिसके बाद से मामला गरमाया हुआ है। कुठला टीआई रोहित डोंगरे की माने तो उनके पास ये शिकायत कलेक्टर कार्यालय से होते हुए आई है। जिसकी जांच की जा रही है।
निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता पर्ची को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों के सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा है कि यह कार्यवाही मतदान दिनांक के पहले कर ली जाये। नगरीय निकायों में प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को है।












Click it and Unblock the Notifications