Bakrid 2023: भोपाल में बिक रहा सबसे महंगा बकरा किंग, खजूर और शहद के साथ दिया जाता है हॉर्लिक्स
Bakrid 2023: बकरे का नाम किंग है। ऊंचाई 3 फीट 7 इंच है। सुहैल के गोट फॉर्म पर विभिन्न नस्लों के बकरे पले हैं। किंग 2 साल 6 महीने का है। बता दें कि बकरे का वैक्सीनेशन हुआ है।

Bakrid 2023: मध्य प्रदेश के भोपाल में इन दिनों एक बकरा सुर्खियों में छाया हुआ है। किंग नाम के बकरे की कीमत किसान ने तकरीबन 15 लाख रुपए रखी है। किंग बकरा को पिंड खजूर और शहद के साथ हॉर्लिक्स खाने को दिया जाता है।
भोपाल के एक बकरा पालक ने अपने गोट फार्म में 176 किलो बजनी बकरा पालकर तैयार किया है। इस बकरे की ऊंचाई 3 फीट 7 इंच है। बकरे का नाम किंग रखा है। किसान ने इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये रखी है। किसान के द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि देश का का अब तक का सबसे बड़ा और वजनी बकरा है।
दरअसल भोपाल के आनंदपुरा कोकता निवासी सुहेल अहम इब्राहिम अपने गोट फार्म में बकरी और बकरा पालते हैं। वह अपने फार्म पर अलग-अलग नस्लों के बकरों को पाले हुए हैं और उनका बिजनेस करते हैं। इस बार उन्होंने जिस बकरे को तैयार किया है। उसका वजन 176 किलो है। वह 2 वर्ष 6 महीने का है।
वर्ष 2022 में भोपाल में टाइटन नामक एक बकरा बहुत सुर्खियों में था। जिसकी कीमत 7 लाख रुपये लगी थी। इस बकरे को भोपाल पहुंचे एक युवक ने खरीदा था। उस समय यह बकरा देश का सबसे महंगा बिका था। अब इस बकरे की जगह किंग बकरे ने ले ली है।

मालिक सुहेल अहम इब्राहिम ने जानकारी दी कि किंग बकरे को नहलाने के लिए टॉनिक और शैंपू यूज़ किया जाता है। गर्मी से बचाने के लिए उसके लिए 2 कूलर लगाए गए हैं। ठंड से बचाने के लिए हीटर लगाए जाते हैं। वहीं, जहां पर किंग बकरा आराम करता है। उसके नीचे बुरादा बिछाया जाता है ताकि उसे ठंडी में ठंड ना फील हो। इस बकरे को रोज सुबह-शाम 2 लीटर दूध पीने को दिया जाता है। इसके अलावा यह रोजाना डेढ़ किलो चना खा जाता है। साथ ही इसे पिंड खजूर और शहद के साथ हॉर्लिक्स भी दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications