Bhopal News: पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, सिर्फ ₹2000 के लिए पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर ली जान
Bhopal News: राजधानी भोपाल में मात्र ₹2 हजार के विवाद में पत्नी ने पति की जान ले ली। बागसेवनिया पुलिस ने 30 जुलाई 2023 को हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी और नाबालिग समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक ने अपने सीने पर पत्नी दीपाली का नाम लिखा हुआ था, जिससे न सिर्फ उसकी पहचान हुई, बल्कि पुलिस आरोपियों तक भी पहुंच सकी।
पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद पर पत्नी ने बेटे और पोते के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी गला दबाने के बाद आरोपियों ने सबको कंबल में लपेटकर मीनाक्षी प्लैनेट के पास नाले में फेंक दिया था। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष के आधार पर पुलिस ने सत्य की गुत्थी को सुलझा लिया है।

एसीपी श्रद्धा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई 2023 को बाग सेवनिया थाना इलाके में मीनाक्षी प्लैनेट बाग मुगलिया के पास स्थित नाले में कंबल से लापता हुआ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मृतक के सीने पर दीपाली नाम, सांप और सूरज जैसा गुदा हुआ था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पहचान के लिए पंपलेट छपवाएं। मीडिया में उसका फोटो भी जारी किया। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओम नगर बागसेवनिया में एक दीपाली नाम की महिला रहती है, जिसका पति विजयपाल काफी दिनों से लापता है। यह वही विजयपाल हो सकता है। संदेह के आधार पर पुलिस मकान नंबर 58 ओम नगर बागसेवनिया पहुंची। परिजनोंं से विजयपाल के संबंध में जानकारी ली। आसपास के लोगों ने बताया कि करीब एक-डेढ़ महीने पहले विजयपाल का अपने सौतेले बेटे तापस के साथ विवाद हुआ था, तब से विजयपाल घर से लापता है।

रेल के टिकट और 2000 को लेकर हत्या
एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप कौशल के अनुसार आरोपी पत्नी ने बताया कि 30 जुलाई को मेरा पोता विक्रम कंस्ट्रक्शन साईट पर काम करने के लिए 9 लोगों को भोपाल से अपने साथ लेकर चैन्नई जा रहा था, तो उन लोगों को स्टेशन छोडने के लिए विजय गए हुए थे। स्टेशन पर बात करने के लिए विक्रम ने मोबाइल मांगा इतने में ट्रेन चली गई। जिससे मोबाइल विजय के पास छूट गया। उस मोबाइल में विक्रम के तीन रेल टिकट और 2000 रुपये रखे थे। बिना टिकट के यात्रा करने से विक्रम को टीटी न पकड ले, इस बात पर घर आने के बाद मेरे बेटे तापस और विजय में झगडा हो गया। विजय गाली-गलौज करने लगा तो तापस ने विजय को थप्पड मार दिया। उस समय मेरे घर पर मैं, विजय पाल, मेरा बेटा तापस और उसका दोस्त राजू भोकरे थे। हम लोगों ने बीच बचाव किया तो विजय हम लोगों से भी मारपीट करने लगा। इसके बाद तापस ने विजय को पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और बोला कि आओ इसको सब मिलकर जान से मार देते है।
इसके बाद सब आ गए और तापस ने विजय का दाहिना हाथ, शिवा ने बाया हाथ, राजू भोकरे ने पैर पकड लिए और मैं विजय के ऊपर बैठ गई और विजय का गला दबा दिया। कुछ देर बाद विजय ने हिलना-डुलना बंद कर दिया। जिससे विजय की मृत्यु हो गई थी। हम सब लोग डर गए थे कि दिन में कोई घर आकर देख न ले। इसलिए हमने एक कपडे की रस्सी से लाश के हाथ-पैर बांध दिए और शव को कंबल में लपेटकर घर में ही छुपा दिया और अगली रात में करीब 2.30 बजे मेरा बेटा तापस व पोता अपनी मोटर साईकिल से उसे मीनाक्षी प्लानेट के पीछे नाले मे फेंक आए थे।फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. दीपाली मण्डल पिता स्वर्गीय निरजंन मण्डल उम्र 58 वर्ष निवासी मकान नंबर 58 ओमनगर बागसेवनिया भोपाल स्थायी पता MV-26 मलकान गिरी उडीसा।
2. तापस पिता स्व. निरजंन मण्डल उम्र 41 वर्ष निवासी सदर
3. राजू भोकरे पिता हरि भोकरे उम्र 55 साल निवास बस स्टाप के पास नाले के किनारे झुग्गी बागमुगालिया भोपाल
4. एक नाबालिक बालक
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक अमित सोनी , उपनिरीक्षक संजय दुबे, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह, सह निरीक्षक सुषमा सिंह, सउ निरीक्षक भूपेन्द्र पाठक, प्रआर अशोक सिंह आर देवेन्द्र पलोडिया, आर पवनेश कुमार, आर दीपक गुर्जर, आर सत्यभान गुर्जर, आर, आकाश भास्कर (तकनीकी शाखा), आर दीपक आचार्य (तकनीकी शाखा)।












Click it and Unblock the Notifications