Bhopal News: अयोध्या नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 48 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का किया खुलासा
राजधानी भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है दरअसल, पुलिस ने गला काटकर हुई हत्या के मामले में 48 घण्टों के अंदर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ था।
बता दे शारदा नगर में शिव मंदिर के पीछे रहने वाले महेंद्र अहिरवार पिता मांगीलाल अहिरवार (30) की हत्या कर दी गई थी। महेंद्र इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी का काम करता था। शनिवार की सुबह घर से काम पर जाने का बोलकर निकला था। रात 9 बजे उसे अयोध्या इलाके में ही देखा गया था। एक परिचित को उसने बताया था कि झांकी देखने के लिए घूम रहा है। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। रविवार सुबह 8 बजे थाने के सामने पार्क में उसका शव मिला था। उसके गले पर चाकू से रेते जाने के निशान थे। पीठ पर भी चाकू से वार के निशान थे।

अयोध्या नगर टीआई महेश लिल्हारे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्षयों और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों का पता लगाया। सभी आरोपी भागने की फिराक में थे। जिन्हें विभिन्न स्थानों से पकड़ कर पुलिस ने पूछताछ की और उन्होंने हत्या में शामिल होना स्वीकार किया है।
सभी ओरोपियों ने नशे में किया था हमला
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 11:30 बजे वे सभी नशे की हालत में पार्क में थे। दीपदान उत्सव पूर्ण होने के बाद एक व्यक्ति कुंड के किनारे बैठा हुआ था। जिसे आरोपी सूरज ने गाली देकर पार्क से भगाने के लिए कहा। इस पर युवक महेंद्र ने जाने से मना कर दिया और विरोध करने लगा। इसके बाद आरोपियों ने मृतक युवक महेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों में से एक ने मृतक महेंद्र को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से चेहरे और गले में वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आप ए मृतक महेंद्र के पास से सैमसंग का मोबाइल और ₹600 लेकर फरार हो गए।
आरोपियों की धर पकड़ के लिए अयोध्या नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग तीन टीम में गठित थी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के अंदर सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न स्थानों से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस में घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए। पांच आरोपियों में से एक आरोपी सूरज घटना वाले दिन से फरार है। जिसकी गिरफ्तारी जल्दी की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले से लूट और मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपियों की पहचान
- आरोपी दीपक वाल्मीकि पिता दिनेश वाल्मीकि उम्र 18 साल, निवासी नरेला शंकरी सरकारी स्कूल के सामने
- आरोपी अभिषेक उर्फ महाकाल पिता मेहरबान वाल्मीकि उम्र 19 साल, निवासी काकड़ा क्रेशर बस्ती अयोध्या नगर, धारा- 01 03/22 294,323,506,34 भादवि, 154/22 398, 458 भादवि, 03/23 294,323,506,34 भादवि
- मुख्य आरोपी सन्नी तुर्की पिता रामबाबू तुर्कल उम्र 19 साल निवासी काकड़ा क्रेशर बस्ती
- आरोपी विपुल गुजराती पिता विजय गुजराती उम्र 19 साल निवास ईडब्ल्यूएस एच सेक्टर
- सूरज बंसल पिता सरदार बंसल उम्र 19 साल निवासी 84 एकड़ झुग्गी बस्ती टावर के पास
खुलासा करने में इन पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका
थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उप निरीक्षक गौरव सिंह, संतोष रघुवंशी सहायक उप निरीक्षक सचिन बेडरे, प्र आर- 2928 धर्मेंद्र सिंह गुर्जर प्र.आर 2910 नीलेंद्र तिवारी, अमित व्यास, दिनेश चंदेल, मनोज जाट, प्रदीप दामले, फिरोज खान, आनंद कुशवाहा












Click it and Unblock the Notifications