Bhopal News: अयोध्या नगर पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में हुई नकबजनी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Bhopal news: थाना अयोध्यानगर पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में हुई नकबजनी की घटना का 2 दिन में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी जप्त की और लगभग ₹5 लाख का माल बरामद किया।

बता दे 2 दिन पहले यानी शुक्रवार रात करीब ढाई बजे आरोपियों ने जैन ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की और स्कार्पियो गाड़ी से फरार हो गए थे। पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई।

Ayodhya Nagar Police exposed the massacre in Jain jewelery shop Scorpio seized

जांच के दौरान जोन-2 के तीन एसीपी के मार्गदर्शन में 07 टीमों और लगभग 32 अधिकारियों/कर्मचारियों को तैनात किया गया। पुलिस की यह तत्परता और कड़ी मेहनत ने नकबजनी के मामले को दो दिन में सुलझा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पूरी घटना को विस्तार से समझे

अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या नगर में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस में खुलासा कर दिया है। दिनांक 15 और 16 अगस्त 2024 की दरम्यानी रात को भोपाल के अयोध्यानगर में स्थित ज्वैलरी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। फरियादी विकास जैन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 2-3 बजे अज्ञात चोरों ने चैनल गेट में लगे चार तालों को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने लोहे की शटर को बीच से उठाकर और टफन कांच तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और चांदी के करीब 1.5 किलो व कुछ सोने के आभूषण चोरी कर लिए।

Ayodhya Nagar Police exposed the massacre in Jain jewelery shop Scorpio seized

पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 345/24, धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. 2023 के तहत विवेचना शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्रद्धा तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में अति. पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे, एसीपी एमपीनगर अक्षय चौधरी, एसीपी गोविंदपुरा दीपक नायक और एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप शामिल थे।

टीमों ने भोपाल और आसपास के जिलों में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो (क्र. MP04CP3943) की पहचान की। इस स्कार्पियो में ड्राइवर हफीज और साथी जमील उर्फ जलील खान समेत पारदी गैंग के 5-6 सदस्य शामिल थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हफीज शाह, जमील उर्फ जलील खान और पारदी गैंग के सदस्य रनवीर सिंह उर्फ शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी में प्रयुक्त स्कार्पियो, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है, को जप्त किया गया। इसके अलावा चोरी हुए सामान में से लगभग 1 लाख रुपये के आभूषण की भी बरामदगी की गई है।

आरोपियों की जानकारी

  1. हफीज शाह (32 वर्ष) - निवासी ऐरोसिटी के क्वार्टर के पास, गोदरमऊ, गाँधीनगर, ग्राम धाडला, तहसील नरसिंहगढ, थाना कोठरी, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश। शिक्षा: 3वीं, व्यवसाय: ड्राइवरी।
  2. जमील उर्फ जलील खान (55 वर्ष) - निवासी ग्राम मुरारी, तहसील गोहरगंज, थाना अब्दुल्लागंज, जिला रायसेन, मध्य प्रदेश। शिक्षा: अनपढ़, व्यवसाय: खेतीबाड़ी।
  3. रनवीर सिंह उर्फ शिकारी (45 वर्ष) - निवासी ग्राम नानीपुरा, तहसील बम्होरी, चौकी उमरी, थाना मैयाना, जिला गुना, मध्य प्रदेश। शिक्षा: अनपढ़, व्यवसाय: खेतीबाड़ी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+