Bhopal News: अयोध्या नगर इलाके में बिल्डर से मांगी ₹50 लाख की रंगदारी, डराने के लिए ऑफिस में फेंका पेट्रोल बम
भोपाल में एक बदमाश ने बिल्डर से ₹50 लाख रंगदारी मांगी। आरोपी ने बिल्डर को डराने के लिए उसके ऑफिस में सुतली बम भी फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ा है।

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में रंगदारी के लिए ऑफिस में सुतली बम फेंकने का मामला सामने आया है। एक बदमाश ने बिल्डर से ₹50 लाख की रंगदारी मांगी थी आरोपी ने बिल्डर को डराने के लिए उसके ऑफिस में सुतली बम फेंक दिया पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी बिल्डर को कई दिनों से ₹50 लाख रुपये के लिए धमकी दे रहा था। उसने बिल्डर को डराने के लिए बिल्डर सुतली बम तक फेंक दिया। इस पूरी घटना की शिकायत बिल्डर ने पुलिस थाने में की थी जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि अमृत एनक्लेव अयोध्या नगर के रहने वाले रामदास साहू 36 साल के हैं और पेशे से बिल्डर हैं। उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें शुक्रवार शाम 7:30 बजे आदिल नाम के व्यक्ति ने कॉल करके ₹50 लाख की रंगदारी मांगी है। ना देने पर जान से मारने की धमकी दी है। बदमाश ने बिल्डर को डराने के लिए ऑफिस में सुतली बम से धमाका कर दिया। जिससे बाहर खड़ी स्कूटी में आग लग गई। इसके बाद आरोपी ने फिर कॉल किया और बोला यह तो ट्रेलर था पिक्चर अभी बाकी है, अगर 50 लाख रुपए नहीं दिए तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इसके बाद आरोपी ने बिल्डर को 50 लाख रुपए लेकर रत्नागिरी चौराहे पर अकेले बुलाया था।
जिस तरह से फिल्मी अंदाज में रंगदारी मांगी गई थी उसे देखते हुए अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया चाटी में सादे कपड़ों में प्राइवेट गाड़ियों से निकली। जिस जगह पर आरोपी ने पैसे रखने को कहा था उसी जगह पर बैग में कागज की गड्डी डाल कर रखा गया। आरोपी जैसी बैग उठाने पहुंचा पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बिलखिरिया के पीरिया मोहल्ले का रहने वाला है। उसकी पहचान थान सिंह टेखरे पुत्र कुमार टेखरे के रूप में हुई। आरोपी ने जिस मोबाइल से फोन कॉल किया था। उसे आरोपी ने निशातपुरा में शराब की दुकान से एक व्यक्ति से ₹500 में खरीदा था।
झूठे नाम से किया था कॉल
अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बिल्डर को आदिल नाम से कॉल किया था। जबकि उसका वास्तविक नाम थान सिंह टेखरे है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को सेना का जवान भी बताया हालांकि पुलिस को उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी आर्मी में होने की पुष्टि हो पाए। साथ ही पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
पुलिस को जांच में घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसमें युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुआ है कुछ देर बाइको रोककर इधर-उधर देखता है। इसके बाद सुतली बम निकालकर बिल्डर के ऑफिस कैंपस में जलाकर फेंक देता है। इसके बाद आरोपी इधर-उधर देखता है और फरार हो जाता है। फिलहाल इस धमाके से किसी को कोई जनहानि नहीं पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications