Success Story Bhopal: ऑटो चालक की बेटी भारती साहू ने किया कमाल, जानिए कैसे UPSC एग्जाम में प्राप्त की सफलता
UPSC Result 2023: "राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा" - ये उक्ति काफी हद तक सच साबित हो रही है, विशेष रूप से भारती साहू की जैसे उदाहरणों के माध्यम से। भारती, जो कि भोपाल की बेटी हैं, ने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त करके एक उच्च स्थान प्राप्त किया है। भारती की कहानी एक प्रेरणास्त्रोत है जो दिखाती है कि मेहनत, संघर्ष और सामर्थ्य से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।
यूपीएससी एग्जाम में 885वीं रैंक प्राप्त करने वाली भारतीय साहू ने वन इंडिया से बातचीत में बताया कि 2016-17 में मंदिर में गीता पढ़ने के दौरान उन्हें समाज में बदलाव को लेकर कुछ करने का ख्याल आया और उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी ऑटो चालक हैं इसलिए पढ़ाई में बहुत संघर्ष करना पड़ा।

भारती साहू का मीडियम हिंदी था इसलिए उन्हें इस परीक्षा के लिए बाकी प्रतिभागियों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। उनका मानना है कि अगर आपका बेसिक मजबूत है तो आप भी यूपीएससी में अपनी रैंक अच्छी प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय ने बताया कि यह उनका पांचवा अटेम्प्ट था, जिसमें उन्हें सफलता मिली है।
सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ ज्ञान
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का अगर सही उपयोग किया जाए तो यह यूपीएससी के एग्जाम में बहुत मदद कर सकता है। उन्होंने बताया कि यूट्यूब पर कई प्रकार के टॉपर्स के वीडियो होते हैं जिनमें वह अपनी तैयारी के बारे में बताते हैं अगर उन्हें ध्यान से सुना जाए तो आप भी अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं।

इस बार का सीसेट बहुत डिफिकल्ट था
भारती साहू ने बताया कि यूपीएससी एक्जाम 2023 का सी सेट बहुत डिफिकल्ट था सबसे ज्यादा उन्हें मैथ ने परेशान किया। इसके अलावा इंग्लिश का कंपलसरी होना भी हिंदी मीडियम के बच्चों को परेशान करता है।
दिल्ली में छोटे से कमरे में की तैयारी
भारती साहू ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में आर्थिक तंगी के चलते छोटे से रूम में चार लोगों के बीच तैयारी की। वहीं उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए कितने घंटे पढ़ाई की, इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि एग्जाम की तैयारी को लेकर वह हमेशा सिंसियां रही और रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई को दिया। हालांकि अभी उनकी रैंक 850 है इसलिए वे आगे भी अपनी रैंक सुधारने के लिए एग्जाम देगी।

भारती की सफलता को देखते हुए, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भी उनकी प्रशंसा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "बेटी भारती ने नरेला परिवार का मान बढ़ाया है। ऑटो चालक पिता श्री प्रकाश साहू एवं माता श्रीमती ललिता साहू की सुपुत्री भारती ने परिवार के साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया है।" मंत्री सारंग ने उनकी प्रेरणा को सराहा और उन्हें भविष्य में और उच्च स्तर पर सफलता की कामना की।
भारती की कहानी एक महान प्रेरणा है, जो साबित करती है कि किसी भी स्थिति में, यदि संगीता और प्रयास की नीति बनाई जाए, तो सपने हकीकत में बदल सकते हैं। उन्हें सभी के लिए एक प्रेरणास्त्रोत माना जाना चाहिए, खासकर वे जो समाज के किसी निर्धन वर्ग से हैं और अपने सपनों को पूरा करने की चुनौती से जूझ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications